
चांद पर दिन लेकिन नहीं हुआ Vikram Lander का सवेरा... क्या Chandrayaan-3 मिशन खत्म?
AajTak
20 सितंबर 2023 को शिव शक्ति प्वाइंट पर सूरज आ गया. 22 को इसरो ने संदेश भेजा. लेकिन आज 25 हो चुकी है, विक्रम और प्रज्ञान ने सांस तक नहीं ली. सो ही रहे हैं. इसरो के सारे प्रयास अभी तक विफल रहे हैं. इनका नींद से जगना बोनस है, क्योंकि मिशन तो पूरा हो चुका है.
Vikram Lander और Pragyan Rover अपनी कुंभकर्णी नींद से उठने का नाम नहीं ले रहे हैं. 20 सितंबर 2023 को इनके लैंडिंग प्वाइंट यानी शिव शक्ति प्वाइंट पर सूरज उग चुका था. उसकी रोशनी पहुंच गई थी. लेकिन विक्रम और प्रज्ञान की आंखें उस रोशनी से चौंधिया नहीं रही हैं. ऐसा लगता है कि उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गई हैं.
22 सितंबर 2023 से लगातार इसरो की टीम विक्रम लैंडर को संदेश भेज रही है. अगले कुछ दिनों तक और संदेश भेजते रहेंगे. जब तक फिर से वहां सूरज अस्त नहीं होता. रात फिर से नहीं आती. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि Chandrayaan-3 मिशन का सफलतापूर्वक अंत हो चुका है. भारत ने दुनिया को जो दिखाना था, वो दिखा दिया.
इसरो ने सफलतापूर्वक विक्रम की लैंडिंग कराई. प्रज्ञान रोवर को 105 मीटर तक चलाया. विक्रम लैंडर ने छलांग लगाकर भी दिखाया. ऑक्सीजन जैसी कई जरूरी गैस और खनिजों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. यह दुनिया का पहला मिशन था, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने पैर जमाए थे. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश था.
उम्मीद रखिए... लेकिन अब मुश्किल ही है विक्रम का जगना
इसके पहले सॉफ्ट लैंडिंग की महारत सिर्फ अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के पास थी. जब रात आने लगी तो इसरो वैज्ञानिकों ने विक्रम और प्रज्ञान को सुला दिया. सोने से पहले दोनों की बैटरी फुल चार्ज थी. प्रज्ञान के सोलर पैनल्स सूरज की तरफ थे. ताकि उगते ही सूरज की रोशनी सीधी उस पर पड़े. उम्मीद थी रोशनी मिलने पर वो फिर से एक्टिव होंगे.
मिशन लाइफ पूरी जी चुके हैं विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








