चांदी इन 4 तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए बेहद लकी! फकीर को बना सकती है रईस
AajTak
किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के जातकों के लिए चांदी विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है. इससे व्यक्ति सुख-शांति का अनुभव होता है.
अपनी बढ़ती कीमत के कारण चांदी बड़ी चर्चा में है. चांदी ने बाजार में निवेशकों के साथ-साथ अंक ज्योतिष के विद्वानों का ध्यान भी खींच लिया है. ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा से माना गया है, जो मन, भावनाओं और सुख-शांति का कारक ग्रह भी है. अंक ज्योतिष में चंद्रमा का अंक 2 बताया गया है. कहते हैं कि इस मूलांक के जातकों पर चंद्रमा की विशेष कृपा होती है. इसलिए इन्हें चांदी बहुत रास आती है.
किस तारीख पर जन्मे लोगों को होता है मूलांक 2?
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के जातकों के लिए चांदी विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है. कहते हैं कि इस मूलांक के जातकों को चांदी जरूर पहननी चाहिए.
इससे व्यक्ति को सुख-शांति का अनुभव होता है. व्यक्ति बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले पाता है. रिश्तों में स्थिरता बनी रहती है. क्रोध, अहंकार दूर रहता है. पारिवारिक जीवन में तनाव घटता है और करियर में उन्नति होती है.
चांदी का कौन सा आभूषण पहनें? मूलांक 2 के जातक ज्योतिषविदों से परामर्श के बाद चांदी की अंगूठी धारण कर सकते हैं. इसके अलावा, आप चांदी का कड़ा, ब्रेसलेट भी पहन सकते हैं. आप चाहें तो अपने पर्स में चांदी का एक सिक्का भी रख सकते हैं. सोमवार के दिन चांदी धारण करना ज्यादा शुभ होता है. चांदी धारण करने के बाद दूध, चावल या सफेद मिठाई का दान करना उत्तम होता है.
इन लोगों के लिए शुभ होता है सोना ज्योतिष में सोने को सूर्य की धातु माना गया है. सूर्य का अंक 1 होता है. किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. सोना इन्हीं जातकों के लिए सबसे शुभ माना गया है. कहते हैं कि सोना धारण करने से मूलांक 2 वालों काआत्मविश्वास बढ़ता है. नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है. करियर में ग्रोथ और स्टेब्लिटी बढ़ती है. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी कार्यों में आने वाले बाधाएं दूर होती हैं.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












