
'चल ओए चचा, जेब में है होम मिनिस्ट्री', Delhi Metro में अंकल से भिड़ा लड़का, फिर...
AajTak
दिल्ली मेट्रो के अंदर एक बार फिर झगड़े की खबर आई है. यहां एक शख्स बुजुर्ग से भिड़ गया और गाली गलौच करने लगा. नतीजा ये हुआ कि एक अन्य व्यक्ति ने उसे उसकी बदतमीजी के लिए जमकर पीटा.
दिल्ली मेट्रो में आए दिन तमाशे हो रहे हैं. कोई नाच गा रहा है, कोई अश्लीलता कर रहा है तो कहीं सीट के लिए झगड़े, लफड़े गाली गलौच हो जा रहे हैं. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इस सब को लेकर डीएमआरसी ने कई बार चेतावनी भी जारी की लेकिन लोग हैं कि बाज नहीं आ रहे.
'चल ओए चचा यार...थाने चल ले'
हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर किसी बात को लेकर बुजुर्ग शख्स से भिड़ गया है. ट्विटर हैंडल @gharkekalesh पर शेयर किए गए वीडियो में लड़का गाली गलौच तक कर रहा है. बुजुर्ग कहता है - शोर मत कर थाने चल. फिर वह लड़का थोड़ा पंजाबी में बात करते हुए कहता है- 'चल ओए चचा यार...थाने चल ले'.
'चल ओए चचा होम मिनिस्ट्री जेब में है मेरे'
इसके बाद बुजुर्ग कहता है- 'होम मिनिस्ट्री तक पहुंच है मेरी'. लड़का जवाब देता है- 'चल ओए चचा होम मिनिस्ट्री जेब में है मेरे'. इसके बाद फिर बुजुर्ग कहता है- यहां इतने लोग हैं लेकिन एक आदमी भी इसको कुछ नहीं बोल रहा. फिर एक शख्स आगे आकर कहता है- 'क्यों बुजुर्ग से बदतमीजी कर रहे हो?'.
इसके बाद वह लड़के को पीटना शुरू कर देता है. वह उसे थप्पड़ मारते हुए कहता है- चल नीच उतर.' वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. किसी ने कहा- 'हद हो गई है. आज कल के बच्चे बुजुर्गों की इज्जत ही नहीं करना जानते'. किसी ओर ने लिखा- 'आखिर में इसकी पिटाई हुई, ये ठीक रहा. ये इसी लायक था.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











