
चलती ट्रेन में मसाज और प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म, शख्स का VIDEO वायरल
AajTak
ट्रेन में अकेले सफर करने के दौरान बोरियत होना लाजिमी है. इस बोरियत को दूर करने के लिए कोई गाने सुनता है, तो कई मैग्जीन पढ़ता नजर आता है, लेकिन सिडनी में एक यात्री ने ट्रेन में सफर के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ट्रेन में अकेले सफर करने के दौरान बोरियत होना लाजिमी है. इस बोरियत को दूर करने के लिए कोई गाने सुनता है, तो कई मैग्जीन पढ़ता नजर आता है, लेकिन सिडनी में एक यात्री ने ट्रेन में सफर के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो के अपलोड होने के बाद कुछ ही समय में 1 लाख ये ज्यादा बार देखा गया. (फोटो-Rinza ghimire) ट्रेन में यात्रा के दौरान इस यात्री ने अपने सफर को और भी हसीन बनाने के लिए प्रोजेक्टर पर फिल्म देखी. इतना ही नहीं, ये यात्री खुद की मसाज करते हुए भी इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है. इस व्यक्ति की वीडियो क्लिप को टिकटॉक पर शेयर करते हुए लिखा गया 'सिडनी ट्रेनों में थिएटर, क्या शानदार सुविधा है.' (फोटो-Rinza ghimire) ये मामला पश्चिमी सिडनी का है. जहां ट्रेन में ग्रे हुडी पहने यात्री फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म देख रहा था. उसने प्रोजेक्टर के जरिए ट्रेन की बोगी की दीवार पर फिल्म चला रखी थी, इसके साथ ही उसके द्वारा मालिश मशीन की सहायता से अपने हाथ और कंधों पर मसाज की जा रही थी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










