
चलती कार में स्टंट कर रहे थे युवक, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने उठाया ये कदम
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur Maharashtra) में रिपेयरिंग के लिए आईं ऑडी जैसी महंगी कारें एक मैकेनिक ने चलाने के लिए अपने दोस्तों को दे दीं. इसके बाद मैकेनिक के दोस्त कारों से स्टंट (Car stunts) करने निकल पड़े. जब कार की छत पर स्टंट करने के वीडियो वायरल हुए तो पुलिस ने 5 कारें जब्त कर लीं. इस मामले में 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur Maharashtra) में कुछ युवकों को कार की छत पर चढ़कर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया. दरअसल ऑडी जैसी महंगी कारें रिपेयरिंग के लिए एक मैकेनिक के पास आई थीं. मैकेनिक ने कारें अपने दोस्तों को चलाने के लिए दे दीं. इसके बाद कारों को लेकर युवक स्टंट (Car Stunts) करने निकल पड़े. युवकों ने कार की छत पर खड़े होकर स्टंट किए और वीडियो भी बनाए. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने 5 कारों को जब्त कर लिया. वहीं 7 युवकों पर केस दर्ज किया गया है.
कार की छत पर स्टंट करने का वायरल वीडियो 1 अप्रैल का बताया जा रहा है. वीडियो में एक युवक गाने की धुन पर स्टंट करता दिख रहा है. कार की छत पर चढ़कर युवक स्टंट करता दिख रहा है. वीडियो में कई और कारें नजर आ रही हैं. यह वीडियो उनके ही किसी साथी ने ही बनाया है, जो वायरल हो गया.
मैकेनिक ने अपने दोस्तों को बुलाकर चलाने के दे दीं कारें
ये वायरल वीडियो जब नागपुर पुलिस तक पहुंचा तो नागपुर पुलिस ने वीडियो में दिख रही ऑडी, स्कार्पियो जैसी महंगी पांच कारों को जब्त कर लिया. वहीं सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हालांकि पुलिस ने कार मालिकों के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं किया, लेकिन कारें जब्त कर ली गईं. नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने मुशीर शेख, विपिन नायर, मैल्विन वरठिन, अस्सलान बेग, शाहनवाज कुरेशी, हसन शेख, इमरान अंसारी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









