
चलती कार की छत पर 'रंगबाजी'... लड़कों की इस हरकत का वीडियो वायरल
AajTak
गाजियाबाद जिले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें युवक कार की छत पर बैठकर ड्रिंक करते हुए दिख रहे हैं. ये मामला पॉश इलाके राज नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर का है. जिस जगह की ये घटना है, वहां से कमिश्नर और कलेक्ट्रेट ऑफिस कुछ ही दूरी पर है.
यूपी के गाजियाबाद जिले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें युवक सनरूफ खोलकर कार की छत पर बैठकर ड्रिंक करते हुए दिख रहे हैं. इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है. कार को सीज कर दिया गया है. साथ ही कार सवार युवकों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का चालान भी किया गया है.
ये मामला गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर का है. वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से युवक सनरूफ खोलकर गाड़ी की छत पर बैठे हैं. साथ ही हाथों में ड्रिंक लिए नजर आ रहे हैं. हैरानी वाली बात ये है कि घटना उस इलाके की हैं जहां से गाजियाबाद कमिश्नर का ऑफिस और कलेक्ट्रेट ऑफिस महज कुछ ही दूरी पर है.
गाड़ी का ₹10000 का चालान किया गया- एसीपी
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. इसके बाद गाड़ी के नंबर से युवकों की पहचान करते हुए उन्हें हिरासत में लिया. एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, वायरल वीडियो थाना कवि नगर क्षेत्र का है. इसमें युवक नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखे हैं. दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है और गाड़ी का ₹10000 का चालान भी किया गया है.
देखिए वीडियो...
रील और स्टंटबाजी में पुलिस वाले भी पीछे नहीं

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







