
चर्च में शूट अश्लील वीडियो पर बर्खास्त पादरी का अजीबोगरीब तर्क, कहा सब God का किया धरा है
AajTak
न्यूयॉर्क के एक चर्च से अपनी तरह का एक अनोखा ही मामला सामने आया है. हैलोवीन के दौरान चर्च में एक अश्लील वीडियो शूट हुआ था. वीडियो काफी आपत्तिजनक था, जिसका खामियाजा चर्च के पादरी को भुगतना पड़ा और उसे बर्खास्त कर दिया गया. पादरी ने सारी घटना के लिए भगवान को जिम्मेदार ठहराया है.
न्यूयॉर्क शहर में 160 साल पुराने चर्च के अंदर पॉप स्टार सबरीना कारपेंटर को अश्लील वीडियो फिल्माने की अनुमति देना भर था. एक कैथोलिक पादरी की जमकर क्लास ली गयी और उसे अपने फैसले की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. करीब तीन दशकों से ब्रुकलिन के ब्लेस्ड वर्जिन मैरी चर्च चर्च में पादरी मोनसिग्नोर जेमी जे. गिगेंटिलो को बर्खास्त कर दिया गया.
मामले में दिलचस्प ये रहा कि पॉप स्टार के अश्लील वीडियो फिल्माने से लेकर खुद के चर्च से बर्खास्त होने तक. पादरी के साथ जो कुछ भी हुआ, इसके लिए वो God को जिम्मेदार मानते हैं. पादरी ने घटना के बाद एक फेसबुक पोस्ट लिखी है और सफाई दी है.
अपनी पोस्ट में पादरी ने जहां एक तरफ चर्च में फिल्माए गए इस अश्लील वीडियो पर खेद प्रकट करते हुए माफ़ी मांगी. तो कई ऐसी भी बातें कहीं जिन्हें शायद ही कोई हजम कर पाए. जैसा पादरी का ये फेसबुक पोस्ट है स्पष्ट है कि अब वो अपने को बेगुनाह साबित करने की नाकाम कोशिश करते हुए मामले की लीपापोती कर रहे हैं.
ध्यान रहे अभी बीते दिनों ही जब हैलोवीन था पॉप स्टार सबरीना कारपेंटर ने ब्रुकलिन के ब्लेस्ड वर्जिन मैरी में एक आपत्तिजनक वीडियो सांग शूट किया था. गाने को स्पाइसी टच देने के लिए 'अंतिम संस्कार' को सेंटर पॉइंट बनाया गया और सबरीना को मरते हुए दिखाया गया था. गाने के शूट के दौरान सबरीना ने काले रंग की मिनी ड्रेस और स्टिलेट्टो हील्स पहनी थी साथ ही उन्होंने अपने चेहरे को ढंका था.
वीडियो में सबरीना पूरे चर्च में घूम रही थीं और उन्होंने एक पंख भी लगा रखा था, जिसपर RIP B***h लिखा था. इस वीडियो में कई जगहों पर सबरीना ने अपना अंडरवियर दिखाया था जिसने चर्च के अन्य लोगों को काफी आहत किया था. बाद में चर्च के अन्य पदाधिकारियों ने इसे मुद्दा बनाया और गाज पादरी मोनसिग्नोर जेमी जे. गिगेंटिलो पर गिरी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










