
चर्चा में LTTE, 2 साल के भीतर की थी राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति की हत्या
AajTak
मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन 2 के रिलीज होने के बाद से ही एक बार फिर एलटीटीई संगठन सुर्खियों में है. इस वेब सीरीज में एक खतरनाक एलटीटीई गुरिल्ला आतंकी(समांथा) भारत के पीएम बासु(सीमा बिस्वास) को हवाई हमले के जरिए खत्म करना चाहती है. हालांकि वो अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाती है.
मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन 2 के रिलीज होने के बाद से ही एक बार फिर एलटीटीई (LTTE) संगठन सुर्खियों में है. इस वेब सीरीज में एक खतरनाक गुरिल्ला आतंकी(समांथा) भारत के पीएम बासु(सीमा बिस्वास) को हवाई हमले के जरिए खत्म करना चाहती है. हालांकि वो अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाती है. लेकिन आज से 30 साल पहले एलटीटीई के आतंकियों का भारत के पीएम को मारने का मंसूबा कामयाब हो गया था. वेलुपिल्लई प्रभाकरण के नेतृत्व में एलटीटीई (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) की स्थापना की गई थी. तमिल राष्ट्रवाद का पुरजोर समर्थक प्रभाकरण श्रीलंकाई तमिलों के खिलाफ लगातार भेदभाव और हिंसक उत्पीड़न से आजिज आ चुका था और एक स्वंतत्र तमिल राष्ट्र बनाना चाहता था. साल 1983 में एलटीटीई ने श्रीलंका के 13 सैनिक मार गिराए थे जिसके बाद साल 2009 तक श्रीलंका में गृहयुद्ध चलता रहा. प्रभाकरण कुछ लोगों की नजर में एक खतरनाक चरमपंथी था. वहीं, कुछ लोग खासकर तमिल राष्ट्रवादियों के लिए एक महान योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी. प्रभाकरण ने एक दशक के भीतर एलटीटीई को मामूली हथियारों के साथ 50 से कम लोगों के समूह से 10 हजार लोगों के प्रशिक्षित संगठन में तब्दील कर दिया था जो एक देश की सेना से टक्कर ले सकता था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










