
चर्चा में 39 साल की दादी, लोग बोले - इस उम्र में तो हमारी शादी भी नहीं हुई है
AajTak
39 साल की एक दादी ने अपने नवजात पोते को दूध पिलाते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इंटरनेट यूजर्स इस स्लीम और युवा दादी को देखकर आश्चर्यचकित हैं. वायरल वीडियो में युवा दादी जो पोते को खाना खिलाती दिखी हैं, जबकि उनकी बहू पास में ही आराम कर रही होती है.
पूर्वी चीन की एक महिला सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑनलाइन चर्चा की विषय बनी हुई हैं. क्योंकि वह 39 वर्ष की उम्र में दादी बन गई हैं. फिर भी अपनी दुबली-पतली काया और खूबसूरती को बरकरार रखा है.
समाचार पोर्टल बायडू की रिपोर्ट के अनुसार, अनहुई प्रांत के सूजौ में रहने वाली एक महिला वायरल वीडियो में एक शिशु को बोतल से दूध पिलाते हुए दिखाई दी है, जबकि बच्चे की मां आराम करने के लिए बिस्तर पर लेटी हुई थी.
खुद 1985 में हुआ है दादी का जन्म लगभग एक महीने का यह बच्चा महिला का पहला पोता है. वीडियो बनाने वाली एक अन्य महिला, जो शायद उनकी रिश्तेदार बताई जा रही है, वीडियो में कहती है -देखिए, यह दादी कितनी युवा हैं! इनका जन्म तो खुद 1985 में हुआ है.
पोते को दूध पिलाती दिखी दादी वीडियो में महिला बता रही हैं कि जो मेरे परिवार को नहीं जानता, वह सोचेगा कि मैं बच्चे की दादी होने के बजाय उसकी मां हूं. यह जवाब युवा दादी ने हल्की सी मुस्कान के साथ वीडियो बना रही महिला को दिया है. इस महिला का अपने पोते के साथ दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है. इसमें महिला अपने पोते को गोद में उठाकर उससे धीरे से बात करती हुई दिखाई देती है.
लोग कर रहें दिलचस्प कमेंट इस कम उम्र की दादी के इस वीडियो पर काफी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कहा मैं भी उसकी ही उम्र का हूं, लेकिन अभी तक मेरी शादी नहीं हुई है.अब मैं क्या कह सकता हूं. वहीं दूसरे ने लिखा है मैं 1970 के दशक में पैदा हुआ था और मेरा बच्चा अभी भी किंडरगार्टन में है. आपको दादी बनने की इतनी जल्दी क्यों है? तीसरे यूजर ने कहा कि यह दादी इस छोटे बच्चे के लिए चाचा या फूआ को जन्म दे सकती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










