
चर्चा में लंबी दाढ़ी वाली ये महिला, बोली- मेरे 5 बॉयफ्रेंड हैं
AajTak
37 साल की एक महिला ने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है. उसका कहना है कि फिलहाल वह अपने पांच प्रेमियों के साथ बेहतरीन जिंदगी जी रही हैं. महिला को Jessa The Bearded Lady के नाम से जाना जाता है. उनकी दाढ़ी 15 इंच लंबी है. वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाना चाहती हैं.
37 साल की एक महिला अपनी दाढ़ी और मूंछ के लिए चर्चा में रही है. लेकिन अब उसने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है. उसका कहना है कि फिलहाल वह अपने पांच प्रेमियों के साथ बेहतरीन जिंदगी जी रही है. इस महिला को 'जेसा द बियर्डेड लेडी' (Jessa The Bearded Lady) के नाम से जाना जाता है. असल में उसका नाम जेसिका डी जरविंस्की (Jessica D Czerwinski) है.
जेसिका का दावा है कि वह दुनिया की सबसे लंबी लंबी दाढ़ी रखने वाली महिला हैं. उनकी दाढ़ी 15 इंच लंबी है. वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने से बस कुछ ही कदम दूर हैं. विवियन व्हीलर की दाढ़ी उनसे बस साढ़े चार इंच लंबी है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जेसिका वर्तमान में पांच लोगों के साथ Polyamory Relationship में हैं. हालांकि, कानूनी रूप से जेसिका उनमें से एक से ही विवाहित हैं. वो जिन लोगों के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनमें 71 वर्षीय एक रिटायर्ड अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं. वहीं, एक अन्य शख्स लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में है.
जेसिका के एक पार्टनर ने अपने रिश्ते को लेकर कहा- हम पूरे दिल से एक-दूसरे का समर्थन करते हैं. शायद इसीलिए लंबे समय से साथ-साथ हैं. Polyamory रिलेशनशिप में आने के बाद लाइफ रोमांचक हो गई है. हालांकि, जेसिका की लाइफ बहुत आसान नहीं रही. वो कहती हैं कि उन्होंने युवावस्था में बहुत संघर्ष किया. लोगों ने उनका बहिष्कार किया, ट्रोल किया. घरेलू हिंसा भी उन्होंने सही. मजबूरी में अरेंज मैरिज करनी पड़ी. अब उनकी लाइफ में थोड़ा सुधार आया है.
दाढ़ी-मूंछ वाली महिला
जेसिका को लोग 'दाढ़ी-मूंछ वाली महिला' कहकर चिढ़ाते थे. शुरू में उन्हें बहुत बुरा लगता था लेकिन बाद में जेसिका ने इसे अपनी मजबूती बना लिया और खुद को 'दुनिया से अलग महिला' समझने लगीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










