
चरवाहे को किया जख्मी, फिर उसकी जांघ चबाने लगा भालू, दौड़कर आई भैंसों ने बचाई अपने मालिक की जान
AajTak
आमतौर पर माना जाता है कि कुत्ते बड़े वफादार होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी भैंसों की वफादारी के बारे में सुना है. अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि किस तरह मध्यप्रदेश के श्योपुर में भैंसों ने खूंखार जंगली भालू से भिड़कर अपने मालिक बुजुर्ग चरवाहे की जान बचाई.
आमतौर पर माना जाता है कि कुत्ते बड़े वफादार होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी भैंसों की वफादारी के बारे में सुना है. अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि किस तरह मध्यप्रदेश के श्योपुर में भैंसों ने खूंखार जंगली भालू से भिड़कर अपने मालिक बुजुर्ग चरवाहे की जान बचाई.
दरअसल, जिले के रिझेटा गांव निवासी राम प्रसाद रावत पर एक मादा भालू ने हमला कर दिया. लेकिन पास में चर रही उसकी भैंसों ने पलटवार कर भालू को खदेड़ दिया और बुजुर्ग रामप्रसाद की जान बच गई. भालू के हमले में जख्मी हुए चरवाहे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामला मंगलवार की सुबह श्योपुर जिले के ओछापुरा थाना इलाके के जंगल से सटे हुए खेतों का है. जहां रोजाना की तरह अपनी भैंसों को चराने के लिए राम प्रसाद रावत पर जंगल की ओर से निकल कर गए.
इसी दौरान बुजुगर् चरवाहे पर मादा भालू ने हमला कर दिया. भालू के साथ उसके दो बच्चे भी थे. जंगली जानवर ने बुजुर्ग चरवाहे के पैर और शरीर को नाखून से जख्मी कर उसकी जांघ को जबड़े से चबा लिया.
इसी दौरान वहां घास चर रही चरवाहे की भैंसों ने जब देखा कि मालिक की जान खतरे में है, तो भैंसें उसे बचाने के लिए भालू से भिड़ गईं और उन्होंने भालू को खदेड़कर भगा दिया.
हमले में जख्मी हुआ बुजुर्ग चरवाहा कुछ देर तक तो लाठी के सहारे जंगल में चला. उसके बाद वह बेहोश हो गया. जिसे राहगीरों में रहने वाले लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











