
चमत्कार: मशीन से दो टुकड़ों में कटा हाथ, डॉक्टरों ने फिर से जोड़ा
AajTak
दिल्ली के प्रह्लादपुर में एक फैक्ट्री में काम करते हुए 36 साल के इंद्रपाल का हाथ मशीन से कटकर पूरी तरह अलग हो गया. हाथ इतनी बुरी तरह से कटा था कि वो कई जगहों पर मुड़ भी गया था. हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक ने समय रहते इंद्रपाल को गंगाराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों को पूरी घटना की जानकारी दी गई साथ ही उसके कटे हुए हाथ को भी उन्हें दिया गया.
डॉक्टरों को इस दुनिया में भगवान क्यों कहा जाता है यह एक बार फिर से दिल्ली में साबित हो गया. मशीन से हाथ के पूरी तरह कटकर दो टुकड़े हो जाने के बाद भी डॉक्टरों ने कई घंटों के ऑपरेशन के बाद कटे हुए हाथ को पीड़ित के शरीर में फिर से जोड़ दिया और उसमें जान भी आ गई. दिल्ली के प्रह्लादपुर में एक फैक्ट्री में काम करते हुए 36 साल के इंद्रपाल का हाथ मशीन से कटकर पूरी तरह अलग हो गया. हाथ इतनी बुरी तरह से कटा था कि वो कई जगहों पर मुड़ भी गया था. हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक ने समय रहते इंद्रपाल को गंगाराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों को पूरी घटना की जानकारी दी गई साथ ही उसके कटे हुए हाथ को भी उन्हें दिया गया. गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन और डॉक्टरों ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और 6 घंटे की लंबी सर्जी के बाद हाथ को फिर से इंद्रपाल के शरीर से जोड़ दिया गया. हालांकि मशीन से रगड़ खाने और कई जगह मुड़ जाने की वजह से हाथ की लंबाई 7-8 इंच तक छोटी हो गई क्योंकि डॉक्टरों को दोनों तरफ से कुछ खराब हो चुका हिस्सा निकालना पड़ा.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









