
चक्रवात 'दाना' के असर से बदला इन राज्यों का मौसम, दिल्ली में कब शुरू होगी ठंड? जानें IMD अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट है. जबकि केरल और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, बिहार और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
देश के उत्तरी राज्यों के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो मैदानी इलाकों के पारे में उतार-चढ़ाव का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा. वहीं, ओडिशा और बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना के असर से कई जिलों में भारी बारिश जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट है. जबकि केरल और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, बिहार और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में रातें ठंडी होने लगी हैं. मौसम विभाग की मानें तो दिवाली के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी असम, पश्चिम बंगाल और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी भी सुधार की उम्मीद नहीं है और यह बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा.
देश की मौसमी गतिविधियां
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'दाना' 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के उत्तरी तटों पर पुरी और सागर द्वीप के बीच भुवनेश्वर के उत्तर में टकराने की संभावना है. यह तूफान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ, झोंकों में 120 किमी प्रति घंटे तक की गति वाला एक गंभीर चक्रवाती तूफान होगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









