
चंद लोगों ने पैसे जोड़-जोड़कर खरीदी जमीन, बना दिया नया देश!
AajTak
जिस चीज को आप खुद खरीदें और उसे ही देश घोषित कर दें, क्या ऐसा हो सकता है? जवाब है- हां, हो सकता है. असल में कुछ लोगों ने एक आइलैंड खरीदा है और इसे एक नया देश बनाने का ऐलान कर दिया है.
बेलिज (Belize) एक कैरिबियाई मुल्क है. इस देश के पास एक 1.2 एकड़ का वीरान आइलैंड था. इसे कुछ लोगों ने मिलकर खरीदा और अब इन लोगों ने इसे एक नया देश बनाने का दावा किया है. हालांकि, इस देश को अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मान्यता नहीं मिली है, इसलिए इसे माइक्रो नेशन कहा जा रहा है. क्राउड फंड के जरिए इस आइलैंड को खरीदने के लिए पैसे जुटाए गए.
letsbuyanisland.com पर इस आइलैंड का एक हिस्सा खरीदा जा सकता है और नागरिकता भी हासिल की जा सकती है. 14 मार्च 2022 तक इस आइलैंड के निवेशकों की संख्या 103 हो चुकी है और नागरिकों की संख्या 350 पहुंच गई है. इस देश का आधिकारिक नाम Principality of Islandia रखा गया है. इस देश के पास अपना राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान, सरकार और सीक्रेट पुलिस भी है. इस आइलैंड का आकार कॉफी बीन जैसा है.
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्शल मेयर लेट्स बाय एन आइलैंड (Let's Buy an Island) के को-फाउंडर हैं. उन्होंने और उनके ग्रुप ने मिलकर Coffee Caye नाम के इस आइलैंड के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपए क्राउडफंड से जुटाए.
वहीं इसकी कीमत 1 करोड़ 37 लाख (प्लस टैक्स) पड़ी थी. इसकी बिक्री दिसंबर 2019 में पूरी हुई थी. वहीं इस आइलैंड के एक हिस्से की कीमत अब 2 लाख 48 हजार के करीब है. इसके 100 शेयर अब तक बेचे जा चुके हैं.
मार्शल मेयर ने बताया कि ये आइलैंड बेलिज सिटी से 15 मिनट की बोट राइड के बाद आ जाता है. 2022 की शुरुआत में ही कई निवेशक और टूरिस्ट यहां पहुंचे हैं. मेयर ने बताया कि उस आइलैंड पर उतरना जहां आपने खुद निवेश किया हो, काफी शानदार अनुभव होता है.
खास बात ये है कि इस माइक्रोनेशन को घूमने में महज कुछ मिनट लगते हैं. मेयर पहली बार 13 लोगों के समूह को इस आइलैंड पर घुमाने के लिए लाए. मेयर समेत दूसरे कई निवेशकों ने यहां कैपिंग भी की.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










