
चंद घंटे बाद डबल चार्ज, इन 3 जगहों से फटाफट हासिल कर सकते हैं FASTag!
AajTak
मंगलवार से पूरे देश में सभी वाहनों के लिए FASTag जरूरी कर दिया गया है. इसलिए फटाफट अपनी गाड़ियों में फास्टैग लगवा लें. परिवहन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक टू-व्हीलर को छोड़कर सभी वाहनों में 16 फरवरी से फास्टैग जरूरी होगा.
अगर आज रात आप अपनी गाड़ी से लंबे सफर पर निकलने वाले हैं तो बिना फास्टैग आपको सफर में दिक्कतें आ सकती हैं. मंगलवार से पूरे देश में सभी वाहनों के लिए FASTag जरूरी कर दिया गया है. इसलिए फटाफट अपनी गाड़ियों में फास्टैग लगवा लें. परिवहन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक टू-व्हीलर को छोड़कर सभी वाहनों में 16 फरवरी से फास्टैग जरूरी होगा. (Photo: File) अगर आप सोमवार की देर रात (रात 12 बजे) के बाद टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं, और आपकी गाड़ी फास्टैग नहीं होगा तो फिर दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना होगा. वहीं फास्टैग लगे वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. फास्टैग लगवाने के लिए सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की जरूरत पड़ती है. (Photo: File) कहां से खरीदें FASTag?1. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसके लिए देशभर में 40,000 से ज्यादा सेंटर बनाए हैं, जहां से आप इस जरूरी दस्तावेज दिखाकर FASTag खरीद सकते हैं. जब आप टोल प्लाजा से होकर गुजरेंगे तो उसके किनारे फास्टैग के लिए बूथ बनाए गए हैं. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









