चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल डिजाइन करने का दावा करने वाला गिरफ्तार, जानें क्यों बोलाना पड़ा झूठ
AajTak
सूरत पुलिस ने इसरो के फर्जी साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने खुद को साइंटिस्ट बताकर मीडिया को कई इंटरव्यू दिए और दावा किया कि उसने ही 'चंद्रयान-3' के लिए लैंडर मॉड्यूल का डिजाइन तैयार किया था. आरोपी मितुल त्रिवेदी ट्यूशन क्लासेज चलता है. उसने यह झूठ इसलिए बोला जिससे ट्यूशन पढ़ने वाले स्टूडैंट्स की संख्या में इजाफा हो सके.
गुजरात की सूरत पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पिछले कई सालों से इसरो और नासा का साइंटिस्ट बता रहा था. पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने खुद को साइंटिस्ट बताकर मीडिया को कई इंटरव्यू दिए और दावा किया कि उसने ही 'चंद्रयान-3' के लिए लैंडर मॉड्यूल का डिजाइन तैयार किया था. पुलिस ने जब उसके दावों की जांच की तो वो अपने साइंटिस्ट होने का कोई भी प्रूफ नहीं दे पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
जानकारी के मुताबिक आरोपी मितुल त्रिवेदी (30) सूरत में ट्यूशन क्लासेज चलता है. उसने यह झूठ इसलिए बोला जिससे ट्यूशन पढ़ने वाले स्टूडैंट्स की संख्या में इजाफा हो सके. आरोपी फर्जी साइंटिस्ट मितुल त्रिवेदी ने एमकॉम तक की पढ़ाई की है. वह पिछले कई सालों से झूठ बोल रहा था. मितुल ये भी दावा किया कि चंद्रयान-2 में भी उसकी अहम भूमिका थी.
पुलिस ने फर्जी साइंटिस्ट को किया गिरफ्तार
बता दें, 23 अगस्त की शाम 6 बजे के करीब विक्रम लैंडर ने चांद पर कदम रखा था. विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद ISRO चीफ एस सोमनाथ ने इस कामयाबी के लिए सभी वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी थी. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे नए युग की शुरुआत बताया था. इस समय लैंडर से निकला रोवर चांद की सतह पर तरह-तरह के प्रयोग कर रहा है, जिनकी जानकारी इसरो समय-समय पर सार्वजनिक करता रहता है.
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं केस दर्ज किया
पुलिस ने इस फर्जी साइंटिस्ट खिलाफ IPC की धाराओं 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), और 471 (जाली दस्तावेज को वास्तविक के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत FIR दर्ज की. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि त्रिवेदी एक निजी शिक्षक है, जो अपनी ट्यूशन कक्षाओं में छात्रों को आकर्षित करने के लिए मीडिया के सामने खुद को इसरो वैज्ञानिक के रूप में पेश करता था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









