
चंद्रयान-3 का थीम तो कहीं 51 किलो के स्पेशल लड्डू... ऐसे हो रहा बप्पा का स्वागत
AajTak
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गणेश चतुर्थी पर 51 किलो का विशाल लड्डू बनाया गया. इसे बनाने में कारीगरों को करीब तीन दिन लगे और करीब 25 हजार रुपये में बनकर तैयार हुआ है. वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता और इसरो द्वारा आदित्य IV मिशन के लॉन्च के बाद कोलकाता के सोसायटी में इसरो टीम को समर्पित करके गणेश पूजा मनाई गई.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गणेश चतुर्थी पर पंडा पारा युवा क्लब के सदस्यों ने गणपति के लिए 51 किलो का विशाल लड्डू बनाया. करीब तीन दिनों में कारीगरों ने गणेश जी के खाने के लड्डू तैयार किया है. इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है. युवा शक्ति क्लब ने इस साल पहली बार गणेश पूजा का आयोजन किया था. पूजा के अंत में लड्डू भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा.
क्लब के सदस्यों को उम्मीद है कि 51 किलो लड्डू के दर्शन और प्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. युवाशक्ति क्लब के सदस्य श्याम साहा ने कहा कि हम गणेश जी को 51 किलो के लड्डू का भोग लगाये हैं. कुछ नया करने की कोशिश की. वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता और इसरो द्वारा आदित्य IV मिशन के लॉन्च के बाद कोलकाता के सोसायटी में इसरो टीम को समर्पित करके गणेश पूजा मनाई गई.
चंद्रयान-3 मिशन ऐतिहासिक उपलब्धि
दरअसल, गणेश जी के मूर्ति को चंद्रमा के एक विशाल ग्राफिक के सामने रखा गया है. साथ ही मूर्ति के बगल में इसरो लिखा एक रॉकेट का फोटो रखा गया है, जो उड़ान भरता और उतरता हुआ दिखाई दे रहा है. तिरंगे के साथ एक अंतरिक्ष यात्री भी मौजूद है. सोसायटी के रहने वाले अंकित अग्रवाल ने कहा कि हर भारतीय के लिए चंद्रयान-3 मिशन ऐतिहासिक उपलब्धि है.
इसरो की सफलता का मना रहे जश्न
एक अन्य वरिष्ठ नागरिक एस साहा ने कहा कि इसरो की अद्भुत उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इसरो ने इस साल जो किया, वह हर साल नहीं होता है. इसलिए इसरो की सफलता का जश्न मनाने का यह एक तरीका है. इसरो ने हमें गौरवान्वित किया है. इस साल हम छह दिनों तक यह त्योहार मनाएंगे, जहां गणेश विसर्जन से पहले हमने अनोखे तरीके से यह आयोजन किया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









