
चंद्रयान-सूर्ययान की सफल लॉन्चिंग, लेकिन 20 साल में 'राहुलयान' नहीं लॉन्च हो सका, राजनाथ का राहुल गांधी पर निशाना
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म पर DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को लेकर सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं.
देश में इस वक्त एक कोई मुद्दा सबसे ज्यादा तूल पकड़ा हुआ है तो वो है तमिलनाडु सीएम के बेटे का बयान. उदयनिधि अपने सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर लगातार घिरे हुए हैं. अब उनके बयान को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें घेरा है. साथ ही इस बयान को लेकर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म पर DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को लेकर सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तीसरे दौर के शुभारंभ पर जैसलमेर के रामदेवरा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा, लेकिन 'राहुलयान' अभी तक न लॉन्च किया गया और न ही लैंड हो सका है.
कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल
उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि वह क्यों नहीं बोलते, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यह क्यों नहीं कहते कि सनातन धर्म पर उनकी सोच क्या है. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की एक पार्टी DMK ने सनातन धर्म को चोट पहुंचाई है और कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. उन्होंने कहा, INDIA गठबंधन के सदस्यों को सनातन धर्म के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा देश उन्हें माफ नहीं करेगा.
यह वही सनातन धर्म है...
राजनाथ सिंह ने कहा कि DMK नेता से उनकी टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए और कहा कि सनातन धर्म दुनिया को एक परिवार मानता है और 'वसुधैव कुटुंबकम' (दुनिया एक परिवार है) का संदेश देता है. यह वही सनातन धर्म है जिसमें चींटियों को आटा और सांपों को दूध पिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की जाती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







