
चंद्रपुर: वर्चस्व की लड़ाई में हुआ खूनी खेल, बाघिन के बच्चे की मौत
AajTak
चंद्रपुर के कलमना बिट में बुधवार को एक बाघिन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाघों के बीच लड़ाई के चलते यह घटना हुई, मृतक बाघिन की उम्र करीब एक वर्ष थी. चंद्रपुर में महाराष्ट्र का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान ताडोबा अंधारी रिजर्व है. यहां बाघों की संख्या भी ज्यादा है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर के कलमना बिट में बुधवार को एक बाघिन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाघों के बीच लड़ाई के चलते यह घटना हुई, मृतक बाघिन की उम्र करीब एक वर्ष थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल पर वन विभाग की टीम को बाघों के बीच हुई लड़ाई के निशान मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है. मृत बाघिन का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक 08 मई 2024 को बल्हारशाह वन क्षेत्र के कलमना उपक्षेत्र के फील्ड कर्मचारी गश्त पर थे उसी दौरान वन खंड क्रमांक 571 में सुबह 8 बजे के आसपास एक बाघिन का शाव पड़ा मिला.
एक साल की बाघिन की मौत से सनसनी
मृत बाघिन का पोस्टमार्टम डॉक्टर कुंदन पोडचलवार, पशु चिकित्सा अधिकारी टीटीसी चंद्रपुर और चंद्रपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद नेवारे ने किया. डॉक्टर कुंदन पोडचलवार के मुताबिक बाघिन की मौत एक बड़े बाघ के हमले में हुई है. इस मामले में की जांच के लिए मृत बाघिन के सीलबंद नमूने लिए गए हैं. जिन्हें रासायनिक विश्लेषण के लिए वैज्ञानिक प्रयोगशाला में भेजा जाएगा.
मामले की जांच मध्य चांदा वन विभाग के चंद्रपुर उप-वनसंरक्षक स्वेता बोड्डू एवं सहायक वन संरक्षक आदेश कुमार शेंडगे की देखरेख में ववन परिक्षेत्र अधिकारी बल्हारशाह नरेश रामचंद्र भौवरे कर रहे हैं. बता दें कि चंद्रपुर में महाराष्ट्र का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान ताडोबा अंधारी रिजर्व है. यहां बाघों की संख्या भी ज्यादा है नए सर्वे के मुताबिक ताडोबा में 200 के आस पास बाघों की संख्या है.
बड़े बाघ ने एक साल की बाघिन को मारा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








