
चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर युवक की चाकू मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद
AajTak
चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर हुई हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरपीफ के API हर्षल चापले ने बताया कि मृतक जख्मी हालत में स्टेशन के वेटिंग रूम में बेहोश होकर गिर गया था. सुबह जब रेलवे के कर्मचारियों ने उसे देखा तो उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि बीती रात करीब तीन मामूली बात पर यह वारदात हुई. आरोपी की पहचान साहिल राजू आंबेकर के रूप में हुई है. लेकिन पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है. रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरपीफ के API हर्षल चापले ने बताया कि CCTV के आधार पर चंद्रपुर में रहने वाले आरोपी साहिल आंबेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी से पूछताछ के बाद चौंकाने वाली वजह सामने आई है. आरोपी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहा था. तभी मृतक उसके पास आया और उसका पर्स चोरी करने लगा. इसी दौरान साहिल आंबेकर की नींद खुल गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बताया जा रहा है कि मृतक जख्मी हालत में स्टेशन के वेटिंग रूम में बेहोश होकर गिर गया था. सुबह जब रेलवे के कर्मचारियों ने उसे देखा तो उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी पर चोरी, डकैती, आर्म एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं, वह अक्सर अपने साथ हथियार लेकर ही घूमता था.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच अधिकारी हर्षल चापले ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











