
चंडीगढ़: स्कूल में 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ गिरा, 1 बच्चे की मौत, 13 जख्मी
AajTak
चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में ये हादसा हुआ. यहां प्राइवेट स्कूल में एक बड़ा सा पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में आकर कई बच्चे जख्मी हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चंडीगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया. बताया जा रहा है कि ये 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ था. पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए. एक बच्चे की हादसे में जान चली गई. वहीं, 13 के घायल होने की खबर है. घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि सेक्टर 9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में ये हादसा हुआ. हादसा लंच टाइम में हुआ. उस वक्त पेड़ के पास कई बच्चे मौजूद थे. अचानक पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए. घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है. 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में एक हेरिटेज पीपल का पेड़ था, जो शुक्रवार को गिर गया. ये पेड़ करीब 250 साल पुराना और 70 फीट ऊंचा था. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं. अभिभावकों ने गेट पर जमकर हंगामा किया. वहीं स्कूल में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है. पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद एक जुलाई से दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







