
चंडीगढ़ में CM चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान की इजाजत, PM मोदी के प्रोग्राम के चलते फैसला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के बीच सीएम चन्नी को उड़ान की इजाजत नहीं मिली है. उनको चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क से होशियारपुर जाने की परमिशन नहीं दी गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में पहुंचने से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पंजाब में राज्य के ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलिकॉप्टर को उड़ान की इजाजत नहीं मिली है. जानकारी के मुताबिक, सीएम चन्नी को चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क से होशियारपुर जाने की परमिशन नहीं दी गई है. इसके चलते चन्नी होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंच पाए.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










