
चंडीगढ़ में मास्क की वापसी, गाजियाबाद में 8 महीने बाद मिला नया केस... कोरोना के JN.1 वैरिएंट की दस्तक के बीच सरकार अलर्ट
AajTak
कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है. वहीं, गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. भारत में बुधवार को JN.1 कोविड संस्करण के 21 मामले सामने आए हैं. कोविड के बढ़ते मामलों से टेंशन भी बढ़ रही है. राजस्थान के जैसलमेर में कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं.
कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से फैलता नजर आ रहा है. गोवा, केरल, महाराष्ट्र में जहां कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का संक्रमण फैल रहा है , तो वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुधवार को कोरोना का एक केस सामने आया है. कोविड-19 की 8 महीने बाद गाजियाबाद में एंट्री हुई है. गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. देशभर के अलग-अलग राज्यों में कोविड संक्रमण की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर अलर्ट की स्थिति है. एक बार फिर से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन जैसे शब्द लोगों के बीच लौट रहे हैं.
चंडीगढ़ में हुई मास्क की वापसी कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है. लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी गई है, साथ ही लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत भी दी गई है. अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.
बुखार जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे सिम्टम्स आने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाना भी जरूरी करार दिया गया है. अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट होना भी अनिवार्य किया गया है. चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों के लिए हिदायतें जारी की हैं.
गाजियाबाद में 8 महीने बाद कोविड-19 की फिर से एंट्री कोविड-19 की 8 महीने बाद गाजियाबाद में एंट्री हुई है. गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक उनके परिवार के सदस्यों की भी कोरोना की जांच होगी. स्वास्थ्य विभाग सैंपल कलेक्ट कर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजेगा. बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है. बीजेपी पार्षद का परिवार गाजियाबाद के शास्त्रीनगर इलाके में रहता है. कोरोना के नए वैरिएंट की जांच के लिए उनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 8 महीने बाद कोविड का केस मिला है.
दिल्ली में भी तैयारी जारी, बुधवार को आए 3 नए केस देश के कई हिस्सों में Covid मामलों में वृद्धि के बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की कोरोना संक्रमण के तहत तैयारी की समीक्षा कर रही है. सौरभ भारद्वाज ने देश में पाए गए नए कोविड वैरिएंट की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा "हमें सतर्क रहना होगा लेकिन घबराहट पैदा नहीं करनी होगी."
राजस्थानः कोरोना के दो नए मरीज मिले भारत में बुधवार को JN.1 कोविड संस्करण के 21 मामले सामने आए हैं. कोविड के बढ़ते मामलों से टेंशन भी बढ़ रही है. राजस्थान के जैसलमेर में कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं. मेडिकल एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि बढ़ते केसों से डरने की बजाय ऐहतियात बरतें. जरूरी सावधानी बरतें.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










