
घोसी उपचुनावः दौड़ेगी साइकिल या खिलेगा कमल? नामांकन से प्रचार थमने तक कैसे बदला सीन
AajTak
घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में नामांकन से चुनाव प्रचार थमने तक, परिस्थितियां बहुत बदल गई हैं. शुरुआत में मुकाबले से बाहर नजर आ रही बीजेपी ने माइक्रो मैनेजमेंट के दम पर कमबैक किया और अब स्थिति ये है कि मुकाबला कांटे का हो गया है. घोसी में चलेगा एक पर एक का फॉर्मूला या खिलेगा कमल?
पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माने जा रहे इस उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दारा सिंह चौहान और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने पुराने समाजवादी सुधाकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. दो दलों के बीच का सीधा मुकाबला अब दो गठबंधनों की लड़ाई बन चुका है.
दो दलों के पीछे कई दलों की साख दांव पर है. गठबंधन के गणित का टेस्ट है तो जातिगत समीकरणों का भी. किसी के सियासी भविष्य का निर्धारण होना है तो किसी के सरकार में कद का. यही वजह है कि सपा और बीजेपी के साथ ही दूसरे दलों, नेताओं ने भी इसे साख का सवाल बना लिया है. घोसी सीट के लिए 5 सितंबर को वोट डाले जाने हैं. चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है लेकिन बीजेपी और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
मतदान से पहले अंतिम घंटों में बीजेपी और सपा, दारा सिंह चौहान और सुधाकर सिंह मतदान को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इन सबके बीच सुधाकर सिंह के बेटे का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें एक पुलिस अधिकारी को जूते मारने की धमकी सुनाई दे रही है. आवाज सुधाकर सिंह के बेटे का होने के दावे किए जा रहे हैं. सुधाकर सिंह और उनके बेटे के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.
सपा ने बीजेपी पर सरकारी मशनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. बीजेपी ने सपा नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की है. फिलहाल, घोसी में सूरतेहाल ये है कि फाइट टाइट है और सियासी पारा चढ़ा हुआ. दोनों ही दलों ने इस उपचुनाव के दौरान अपने बड़े चेहरों को मैदान में उतारा. द्वारे-द्वारे, गांव-गांव घूमकर अपनी उपलब्धियां, दूसरे की खामियां गिनाईं. अब वो घड़ी आ गई है जब मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर ईवीएम में अपना फैसला कैद करेंगे.
बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर
घोसी सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर है. बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को प्रचार के दौरान कई जगह विरोध का भी सामना करना पड़ा. सपा की ओर से शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार किया तो बीजेपी ने भी हालात भांपते हुए तेजी से एक्शन लिए. पार्टी ने नाराज नेताओं-कार्यकर्ताओं को मनाया और फिर छोटे-छोटे पॉकेट्स को टारगेट कर चुनावी रणनीति पर अमल शुरू किया. बीजेपी ने अपने बड़े नेताओं के साथ ही गठबंधन सहयोगियों को भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







