
घूमने जाने के लिए किशोरी को बुलाया, सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
AajTak
पालघर जिले से पुलिस ने कथित तौर पर एक 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जगह का बताया जा रहा है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को घुमाने ले जाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को दी. तुलिंज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता मुंबई की रहने वाली है. वह अक्सर अपने एक दोस्त से मिलने नालासोपारा जाती थी.
दोस्त के यहां जाते समय आरोपी से हुई थी पहचान
दोस्त के यहां जाते समय उसकी अक्सर मुलाकात आरोपी सोनू से हो जाती थी. जिससे कुछ ही दिनों में दोनों एक दूसरे को जानने लगे. सोनू इलाके के एक स्टूडियो में काम करता था. इसी बीच गुरुवार को सोनू और उसके दोस्त ने किशोरी को बाहर घूमने के लिए बुलाया.
यह भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ में ऑटो चालक गिरफ्तार, महिला सवारी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के आरोप में था वांछित
पुलिस अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि दोनों लड़की को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद लड़की ने घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बता दी.
यह भी पढ़ें: बंगाल से महाराष्ट्र तक दुष्कर्म का दंश और कारण Porn... भारत में इसे लेकर कितने कड़े हैं कानून

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










