
घास काटने गई थी महिला, तेंदुए ने हमला कर ले ली जान, गांव में दहशत
AajTak
पौड़ी जिले के कोटी गांव में घास काटने गई 65 साल की महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. महिला अपनी बहू और अन्य महिलाओं के साथ गई थीं, लेकिन तेंदुए ने तेज हमला कर उन्हें मौके पर ही मार दिया. प्रशासन ने गांव में पिंजरा लगाने और निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं.
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. कोटी गांव की 65 साल की महिला गिन्नी देवी को तेंदुए ने मार डाला. घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब गिन्नी देवी अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर घास काटने गई थीं. उनके साथ बहू और गांव की अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं, लेकिन तेंदुए का हमला इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेंदुआ पहले से ही घात लगाकर बैठा था, जैसे ही गिन्नी देवी झुककर घास काटने लगीं, तेंदुआ पीछे से झपटा और उन्हें मौत के घाट उतार दिया. हमला इतना अचानक था कि बाकी महिलाएं चीखने-चिल्लाने के अलावा कुछ नहीं कर सकीं. घटना के तुरंत बाद बहू सदमे में बेहोश हो गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से घर ले जाया गया.
महिला की मौत से दहशत में लोग
गांव में इस हमले से भारी दहशत फैल गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है और मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने और गांव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के क्षेत्रों में तेंदुओं की गतिविधि बढ़ गई है, जिससे लोग भय के माहौल में जी रहे हैं.
इस बीच, पौड़ी जिले के अन्य इलाकों में भी तेंदुओं के दिखाई देने के वीडियो सामने आए हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है. कई गांवों ने प्रशासन से रात्रि निगरानी, जंगल किनारे गश्त और पिंजरा लगाने की मांग की है.
प्रशासन ने दिए निगरानी बढ़ाने के आदेश

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











