
'घर से निकाला, दिलों से कैसे निकालेंगे...', राबड़ी का बंगला बदलने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
AajTak
बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सरकारी आवास बदलने जाने पर उनकी बेटी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि घर से निकालना आसान है, लेकिन जनता के दिल से निकालेंगे.
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास आवंटित होने के फैसले पर लालू-राबड़ी की बेटी ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा. उन्होंने बिहार सरकार के सुशासन के मॉडल में लालू का अपमान करना का भी आरोप लगाया है.
दरअसल, मंगलवार को बिहार के भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों और बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष को सरकारी आवास आवंटित किए. इसी क्रम में आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हार्डिंग रोड स्थित केन्द्रीय पूल आवास संख्या-39 आवंटित किया गया था. जिस पर रोहिणी आचार्य ने आपत्ति जताई है.
'जनता के दिल से कैसे निकालिएगा'
लालू यादव और राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर एक्स पर लिखा, 'सुशासन बाबू का विकास मॉडल. करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता है. घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा. सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का ही सम्मान रखते.'
इस पोस्ट के बाद रोहिणी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं. कई यूजर्स उनकी पोस्ट की आलोचना करते हुए उनसे सवाल कर रहे हैं. एक यूजर्स ने कहा कि किस बात का गुस्सा है? 2006 से उस बंगले में बने हुए थें. वो सरकारी आवास है...परिवार की संपत्ति नहीं है. सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया होती है, प्रोटोकॉल और पद के अनुसार आवंटन होता है. आप लोगों को सब पता होता है, लेकिन जनता में सहानुभूति बनाए रखने के लिए ये सब है. ऐसा नहीं है कि अब उनके पास सरकारी आवास नहीं है. जो आवंटित किया है वहां जाने में कौन-सा अपमान हो गया?.
नेता प्रतिपक्ष के कोटे से आवंटित किया बंगला

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









