
घर में लगा है एयर कंडीशनर? बिजली का बिल कम करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीकें
AajTak
How to reduce ac bill in India: गर्मी आ चुकी है और अब सुरज का ही नहीं बिजली बिल का पारा भी तेजी से ऊपर चढ़ेगा. ऐसे में अगर आप एयर कंडीशन यानी AC का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर बिजली का बिल कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं आसान तरीका.
गर्मी के आते ही राहत के लिए लोग घरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल करते हैं. एयर कंडीशनर यानी AC का इस्तेमाल करने से घर का तापमान तो डाउन हो जाता है, लेकिन बिजली बिल का पारा बढ़ जाता है. यानी AC के इस्तेमाल के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी होती है और इससे महीने का बजट तक बिगड़ सकता है. हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखा जाएगा, तो जेब के भार को कम किया जा सकता है.
भले ही आज से जमाने में आने वाले AC को पुराने एसी के मुकाबले कम बिजली खपत करते हों, बावजूद इसके बिजली का बिल कई लोगों के लिए सिर दर्द बन सकता है. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो AC की वजह से आने वाले ज्यादा बिजली बिल से परेशान है, तो कुछ टिप्स को फॉलो करके आप इसे कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीके जिनकी वजह से बिजली का बिल कम हो सकता है.
आपको AC को कभी भी सबसे लो टेम्परेचर पर नहीं यूज करना चाहिए. लोगों को लगता है कि 16 डिग्री पर AC यूज करने से उन्हें सबसे ज्यादा कूलिंग मिलेगी, लेकिन ऐसा है नहीं. BEE यानी ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के मुताबिक, ह्यूमन बॉडी के लिए आदर्श टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस है और अगर आप इस टेम्परेचर पर एयर कंडीशनर यूज करेंगे, तो आप का बिल कम आएगा.
चाहे एयर कंडीशनर हो या फिर कोई और इलेक्ट्रिक अप्लायंस, अगर आप उसे यूज नहीं कर रहे हैं, तो पावर स्विच को ऑफ कर दें. ज्यादातर लोग एसी को रिमोट से तो ऑफ कर देते हैं, लेकिन पावर स्विच ऑन ही रहता है. इस बात का ध्यान रखकर आप बिजली का बिल घटा सकते हैं.
सभी एसी में आपको टाइमर का ऑप्शन मिलता है. पूरा रात एयर कंडीशनर यूज करने से बेहतर है कि आप इस फीचर का इस्तेमाल करें. जब आप टाइमर सेट करते हैं, तो एक निश्चित वक्त के बाद एसी ऑटोमेटिक बंद हो जाता है. इससे भी आपका बिजली का बिल कम हो सकता है.
सभी अप्लायंस की तरह एयर कंडीशनर को भी समय-समय पर सर्विस की जरूरत होती है. चूंकि भारत में आप पूरे साल एसी का इस्तेमाल नहीं करते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप समय-समय पर इनकी सर्विस कराते रहें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










