
'घर में बैठकर खाऊंगा तो...', सड़क किनारे रूमाल बेचते 74 साल के बुजुर्ग का VIDEO VIRAL
AajTak
उम्र के एक पड़ाव पर पहुंचकर आम तौर पर लोग नौकरी से रिटायर होकर घर पर आराम करते हैं. लेकिन मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर रूमाल बेचते 74 साल के बुजुर्ग की कहानी प्रेरित करती है. हसन अली रिटायरमेंट के बाद 17 सालों से मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर रूमाल बेच रहे हैं. हसन की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेरित कर रही है.
अगर आप जिंदगी में किसी भी कारण से निराश महसूस कर रहे हैं तो दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनकी जिंदादिली से आपको बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. इन्हीं में से एक हैं हसन अली. एक दशक से भी पहले नौकरी से रिटायर हो चुके अली का काम करने का जज्बा अभी भी जीवित है. हसन अब मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर रूमाल बेचते हैं. Humans of Bombay ने इंस्टाग्राम पर हसन की इंस्पायरिंग स्टोरी शेयर की.
बातचीत में हसन ने बताया कि कभी वह एक जूते की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे और सामान बेचने की कला उन्हें आती है. बेचना एक कला है. अली कहते हैं- आपको व्यक्ति के कहे बिना यह जानने की जरूरत है कि वह क्या चाहता है और उसे ठीक वैसा ही दें. मैंने सालों ऐसा करना सीखा है. मैं एक व्यक्ति को देखता हूं और मुझे पता चल जाता है कि वो क्या पसंद करेगा.
हसन आगे कहते हैं- 'नाम तो है हसन अली लेकिन लोग प्यार से काका कहते हैं. घर वाले बोलते हैं घर में बैठो और खाओ. घर में बैठूंगा तो और बीमार हो जाऊंगा. यहां नसीब का मिल जाता है. हसन ने आगे कहा- कहते हैं न, आसमान के तारे कोई गिन नहीं सकता और मुकद्दर की रोटी कोई छीन नहीं सकता, मुझे नसीब का मिल जाता है.'
हसन पिछले 17 सालों से रूमाल बेच रहे हैं. वह बताते हैं, "मेरे परिवार में मेरी एक प्यारी पत्नी है, एक बेटा, एक बहू और एक पोती है. सब बहुत अच्छे हैं. सभी मुझसे आराम करने के लिए कहते हैं! मेरा बेटा कहता है, ' कितना काम करोगे, अब्बा?' लेकिन मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि मैं एक्टिव रहना चाहता हूं और बिस्तर पर नहीं पड़ना चाहता." 74 साल के अली के ग्राहक उन्हें प्यार से काका बुलाते हैं. हसन ने बताया "हर दिन, मैं अपने घर से एक बस लेता हूं और इन रूमालों को बेचने के लिए यहां आता हूं. सालों से, मैंने इतने परमानेंट कस्टमर बनाए हैं. वो सभी मुझे प्यार से काका कहते हैं. और मुझे भी अपने सभी कस्टमर्स से प्यार है." हसन की कहानी से सोशल मीडिया यूजर्स काफी इंस्पायर्ड महसूस कर रहे है. एक यूजर ने लिखा "काश मैं ऐसे लोगों के साथ बैठ पाता और जान पाता कि जिंदगी का दूसरा रूप कैसा है. बहुत कुछ सीखने को है."

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










