
घर में खतरा समझ महिला ने बुला ली पुलिस, निकला कॉक्रोच...
AajTak
दुनिया के हर इंसान को अपनी सुरक्षा को लेकर डर रहता है, ऐसे में तमाम तरह के ‘होम सिक्योरिटी सिस्टम’ का प्रयोग किया जा रहा है. सिक्योरिटी सिस्टम भी ऐसे हैं, जो जरा सी आहट की भी सूचना देते हैं, लेकिन कभी-कभी ये गैजेट्स नींद उड़ा देते हैं.
दुनिया के हर इंसान को अपनी सुरक्षा को लेकर डर रहता है, ऐसे में तमाम तरह के ‘होम सिक्योरिटी सिस्टम’ का प्रयोग किया जा रहा है. सिक्योरिटी सिस्टम भी ऐसे हैं, जो जरा सी आहट की भी सूचना देते हैं, लेकिन कभी-कभी ये गैजेट्स नींद उड़ा देते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ जिसने सिक्योरिटी सिस्टम के अलर्ट पर आधी रात को अपने घर पर पुलिस बुला ली, लेकिन जब पता चला, कि उसके घर में कोई शख्स नहीं, बल्कि एक कॉक्रोच है, तो वह वह पुलिस कर्मियों के सामने शर्मिंदा हो गई. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) जॉर्डन मोरटन नाम की महिला के साथ ये घटना हुई. दरअसल वे एक 911 डिस्पैचर के तौर पर काम करती हैं. उन्होंने बताया कि जब वे देर रात काम पर थीं, तो उनके घर में लगे सिक्योरिटी सिस्टम ने बेडरूम में किसी हलचल को लेकर अलर्ट किया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) अलार्म बजते ही वे चौंक गईं. उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी, कि उनके घर में कोई घुस आया है. सूचना मिलते ही पुलिस जॉर्डन के घर पहुंच गई. हाथ में बंदूक और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिस के जवानों ने बड़ी ही सतर्कता के साथ घर में प्रवेश किया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










