
घर में कुआं खोद रहा था शख्स, मिला 7.5 अरब रुपये का नीलम, बदली किस्मत
AajTak
कहते हैं किस्मत कब पलट जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ श्रीलंका के कोलंबो में एक शख्स के साथ. घर में कुआं खोदते समय मजदूरों को ऐसा बेशकीमती नीलम मिला, कि उसकी किस्मत बदल गई.
कहते हैं किस्मत कब पलट जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ श्रीलंका के कोलंबो में एक शख्स के साथ. घर में कुआं खोदते समय मजदूरों को ऐसा बेशकीमती नीलम मिला, कि उसकी किस्मत बदल गई. 510 किलो वजन के इस नीलम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े सात अरब (7,43,78,60,769.60) रुपये बताई जा रही है. (फोटो/Mr-Gamage) श्रीलंका के राष्ट्रीय रत्न और आभूषण प्राधिकरण (एनजीजेए) ने कहा 510 किलोग्राम के पत्थर के लिए विदेशों द्वारा खरीदने के लिए बोली लगाई जा रही है. इस नीलम को कोलंबो में एक बैंक की तिजोरी में रखा गया है. बेशकीमती पत्थरों का व्यापार करने वाले एक कारोबारी ने बताया कि यह नीलम का पत्थर घर के पीछे कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिला है. (फोटो/गेटी) यह पत्थर रत्नापुरा शहर में पाया गया है. यह शहर श्रीलंका की जेम सिटी कहलाती है. यहां पहले भी काफी बहुमूल्य पत्थर मिले हैं. खुदाई के दौरान मिले इस नीलम पत्थर को सेरेंडिपिटी सैफायर नाम दिया गया है. (फोटो/गेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










