
घर में अकेली थी 19 साल की बीमार साली, जीजा ने तोड़ी रिश्तों की सारी हदें... सास के आते ही फरार
AajTak
Gwalior Rape Case: ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इलाज के लिए मायके आई साली को अकेला पाकर उसी के जीजा ने भरोसे को तार-तार कर दिया. आरोपी जीजा ने फोन कर पहले युवती के घर में अकेले होने की पुष्टि की और फिर कुछ ही देर में घर पहुंच गया. दरवाजा बंद कर आरोपी ने जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया.
MP News: ग्वालियर में बीमारी का इलाज कराने के लिए मायके आई साली को अकेला देखकर जीजा ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था कि तभी युवती की मां वहां पर आ गई और आरोपी धमकी देकर भाग गया. घटना का शिकार युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की. वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, ग्वालियर के थाटीपुर थाना इलाके के 60 फुटा रोड निवासी 19 साल की युवती का विवाह कंपू इलाके में हुआ था. कुछ दिनों से युवती का स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो वह मायके में इलाज करने आ गई थी.
युवती की बातचीत उसके फुफेरी बहन के पति धर्मवीर से होती थी. इसी बीच युवती एक दिन घर पर अकेली थी और मां-भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे. तभी उसके जीजा धर्मवीर का कॉल उसके पास आया और बातचीत में जब उसे पता चला कि युवती घर पर अकेली है तो उसने कॉल काट दिया और कुछ ही देर बाद ही उसके घर पर आ धमका.
अंदर आते ही जीजा ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन गलत काम किया. इसी बीच पीडि़ता की मां वहां पर आ गई और उन्हें देखते ही आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला.
वारदात की शिकार युवती ने मामले की जानकारी पति को दी और पति को लेकर थाने पहुंची. युवती की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया. साथ ही आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ASP जयराज कुबेर ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






