
घर पर प्रसव बना जानलेवा... पांचवीं डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, पुलिस को खबर लगी तो शुरू की जांच
AajTak
केरल के मलप्पुरम जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां 35 वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह उनकी पांचवीं डिलीवरी थी. उन्होंने अपने किराए के मकान में ही बच्चे को जन्म देने की कोशिश की थी. घटना के बाद महिला का पति शव को लेकर एर्नाकुलम जिले के पेरुंबवूर स्थित अपने घर पहुंचा, जहां पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई है.
केरल के मलप्पुरम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 35 वर्षीय महिला की डिलीवरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, पेरुंबवूर थाने की टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पेरुंबवूर तालुक अस्पताल पहुंचाया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
एजेंसी के अनुसार, मृतका की पहचान चट्टीपरम्बू निवासी अस्मा के रूप में हुई है. वह पांचवें बच्चे को जन्म दे रही थी. यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. डिलीवरी के दौरान ही अस्मा की मौत हो गई. इस दौरान वह किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि अपने किराए के मकान में थीं. जिससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या डिलीवरी बिना मेडिकल सहायता के की जा रही थी.
यह भी पढ़ें: Hapur: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, डॉक्टर और स्टाफ फरार, CMO ने अस्पताल किया सील
घटना के बाद अस्मा का पति सिराजुद्दीन शव को लेकर एर्नाकुलम जिले के पेरुंबवूर स्थित अपने घर पर पहुंचा. जब पुलिस को पता चला तो मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सबसे पहले अस्मा के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे.
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिलीवरी के दौरान कोई मेडिकल हेल्प ली गई थी या नहीं. साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस मामले में लापरवाही या घरेलू हिंसा जैसी कोई बात तो नहीं है.
हालांकि प्राथमिक जांच में पेरुंबवूर पुलिस सहायता कर रही है, लेकिन मुख्य जांच की जिम्मेदारी मलप्पुरम पुलिस को सौंपी गई है. अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच हो रही है और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








