
घर जमाई बनाना चाह रहा था ससुर, ऐसा भड़का दामाद कि हाई टेंशन तार पर चढ़ गया
AajTak
महाराष्ट्र के जालना शहर में दामाद की हरकत से पुलिस और ससुराल वालों के पसीने छूट गए. पत्नी और ससुर से नाराज दामाद बिजली के टावर पर चढ़ गया. जब ये नजारा लोगों ने देखा तो दंग रह गए
महाराष्ट्र के जालना शहर में दामाद की हरकत से पुलिस और ससुरालवालों के पसीने छूट गए. पत्नी और ससुर से नाराज दामाद बिजली के टावर पर चढ़ गया. जब ये नजारा लोगों ने देखा तो दंग रह गए. विद्युत विभाग को सूचना देने के बाद बिजली की सप्लाई बंद कराई गई. मौके पर ससुरालीजनों के साथ इलाका पुलिस भी पहुंच गई. काफी समझाने के बाद दामाद को उसकी शर्तों के साथ नीचे उतारा जा सका. (औरंगाबाद से इसरार चिश्ती की रिपोर्ट) जालना शहर के सोनखेड़ा गांव में दामाद का करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. दामाद का नाम मंगेश है, जो बीते दिन अपनी ससुराल आया था. पत्नी और ससुर से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद वह गुस्से में आकर वहां से बाहर निकल आया. मंगेश गांव के पास ही स्थित बिजली के टावर पर चढ़ने लगा. ग्रामीणों ने जब ये देखा तो हैरान रह गए. जब तक मंगेश को रोका जाता, वह काफी ऊंचाई पर पहुंच गया था. बिजली के टावर में करंट दौड़ रहा था. आनन फानन में ग्रामीणों ने विद्युत स्टेशन पर सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद कराई.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










