
घर की सफाई में मिली 2 साल पुरानी ऐसी चीज, पल भर में मालामाल हो गई महिला
AajTak
हाल में जर्मनी की एक महिला को अपने घर में साफ सफाई करते हुए दो साल पहले खुद की रखी हुई ऐसी चीज मिल गई कि वह रातो रात मालामाल हो गई. महिला इसे खुद एक ड्रॉवर में रखकर भूल गई थी.
कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि किसी को घर की सफाई करते हुए अपने पूर्वजों की कोई प्राचीन चीज मिल गई हो और उससे उस शख्स की तकदीर पल भर में बदल गई. इसके अलावा ऐसा भी देखा गया कि किसी को काफी पुराने घर के भीतर की कोई गढ़ा खजाना मिल गया हो. लेकिन हाल में जर्मनी की एक महिला को अपने घर में साफ सफाई करते हुए दो साल पहले खुद की रखी हुई ऐसी चीज मिल गई कि वह रातो रात मालामाल हो गई.
दरअसल, महिला ने फरवरी 2021 में जर्मनी में लीगल लॉटरी सुपर 6 खेला था. उसने कथित तौर पर टिकट को डेस्क की दराज में रख दिया और भूल गई. वहीं साल 2023 में जब वह घर की साफसफाई करने लगी तो उसे ये पुराना टिकट पड़ा मिला. वह यह जानकर दंग रह गई कि उसके टिकट का क्लेम टाइम अभी बाकी है और उसने लगभग 110,000 डॉलर (91 लाख रुपये)जीत लिए हैं. उसने इसपर चार सप्ताह तक समान छह अंकों का खेल खेलते हुए लगभग $44 खर्च किए थे. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार महिला ने कहा कि मुझे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा है. ऐसा लगता है मानो मैंने किसी भूले हुए खजाने को फिर से खोज लिया गया हो. इधर.लॉटरी अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें टिकट मिला तो वह बिल्कुल सही स्थिति में था.
अधिकारियों ने कहा कि 2021 में कुल $660,000 से अधिक की जीत का सैक्सोनी-एनहाल्ट में अभी तक दावा नहीं किया गया है. इस टिकट पर 2021 से 31 दिसंबर, 2024 तक पुरस्कारों का दावा किया जा सकता था. लोट्टो-टोटो साक्सेन-एनहाल्ट के निदेशक स्टीफन एबर्ट ने बताया, "महिला की किस्मत बहुत अच्छी थी क्योंकि यह एकमात्र छह-अंकीय राशि का इनाम था जो इतने लंबे समय के लिए खुला था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








