
घर की रसोई में मां की जगह पिता बना रहे खाना...केरल की किताब में छपी ऐसी तस्वीर, खूब हो रही तारीफ
AajTak
सोशल मीडिया पर केरल के एक किताब पर छपी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर लैंगिक समानता को दर्शाती है, जिसे देखने के बाद हर कोई केरल सरकार की तारीफ कर रहा है.
जब घर में रसोई की बात आती है तो मां और घर के बाहर नौकरी करके कमाने की बात आती है पिता याद आते हैं. सालों से देश में यही माना जा रहा है की घर की रसोई को संभालने का काम लड़कियों का ही है लेकिन केरल के शिक्षा विभाग ने इस बात को अलग नजरिये से देखा है. केरल की किताब में छपा एक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रसोई में मां की जगह पिता खाना पका रहे हैं. एक और तस्वीर में मां रसोई में खाना बना रही है तो पिता सब्जी काट रहे हैं. इसके पीछे केरल सरकार का उद्देश्य बचपन में ही बच्चों को लैंगिक समानता (Gender Equality) का पाठ पढ़ाना है.
सोशल मीडिया पर हो रही केरल शिक्षा विभाग की तारीख
सोशल मीडिया पर किताब के इस पन्ने की तस्वीर वायरल हो रही है. हर कोई केरल सरकार की इस पहल की काफी सराहना कर रहा है. एक शख्स ने लिखा कि खाना पकाना और सफाई करना बेसिक लाइफ स्किल हैं, किसी एक जेंडर का काम नहीं है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बिल्कुल भी बुरा नहीं है. कम से कम यह समानता का प्रतीक है. एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की कि हां, आखिरकार लंबे समय के बाद राज्य सरकार द्वारा एक अच्छा कदम उठाया गया है. एक और अन्य यूजर ने लिखा कि अच्छी पहल... इससे भारत में लैंगिक पूर्वाग्रह के मुद्दों का समाधान हो सकता है.
NCERT से जो टॉपिक हटे वो केरल की किताबों में जुड़े
माता-पिता और छात्र केरल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जेंडर समानता वाली इन पाठ्यपुस्तकों को चेक कर सकते हैं. ये पाठ्यपुस्तकें अलग-अलग कक्षा के पाठ्यक्रमों का हिस्सा हैं लेकिन कक्षा 3 में जेंडर समानता पर काफी जोर दिया गया है. पिछले साल, केरल सरकार ने उच्चतर माध्यमिक छात्रों के लिए पूरक पाठ्यपुस्तकें शुरू कीं, जिसमें महात्मा गांधी की हत्या और मुगल साम्राज्य जैसे विषयों को फिर से शामिल किया गया, जिन्हें एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से हटा दिया गया था.
बता दें कि राज्य में जेंडर समानता की पहल सीपीआई (एम) सरकार ने की है. सरकार द्वारा राज्य के कुछ स्कूलों में जेंडर समानता के बारे में पढ़ाया जा रहा है, इसके लिए अलावा स्कूलों में भी जेंडर के हिसाब से किसी भी फर्क नहीं किया जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










