
घर आया 50 साल का इलेक्ट्रिशियन, 22 की लड़की दे बैठी दिल, की शादी
AajTak
एक 22 साल की लड़की को 50 साल के इलेक्ट्रिशियन से प्यार हो गया. इलेक्ट्रिशियनलड़की के घर रिपेयरिंग के लिए आया था. इसी दौरान लड़की ने उसे पहली बार देखा था. दोनों ने शादी रचा ली है. एक वीडियो में इलेक्ट्रिशियन ने लड़की के लिए 'तुमसे मिल के ऐसा लगा...' गाना भी गाया.
एक 22 साल की लड़की को 50 साल के शख्स से प्यार हो गया. शख्स पेशे से इलेक्ट्रिशियन है. वो लड़की के घर रिपेयरिंग के लिए आया था. इसी दौरान लड़की ने उसे पहली बार देखा था. दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए और चंद दिनों बाद शख्स ने लड़की को प्रपोज कर दिया. लड़की ने भी हामी भर दी और आगे चलकर उन्होंने शादी कर ली.
22 साल की इस लड़की का नाम साइमा है, जो पाकिस्तान के लहौर की रहने वाली है. साइमा ने अपने से 28 साल बड़े मंसूर से शादी की है.
साइमा कहती हैं कि घर की लाइट्स और पंखे खराब थे. उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिशियन मंसूर को बुलाया गया. जब घर में मंसूर ने मुझे देखा तो मुस्कुरा दिए, मैं भी उन्हें देखकर मुस्कुराई. इसके बाद वो कई दफा रिपेयरिंग के लिए घर आए और नजरों-नजरों में बात होती रही.
मंसूर ने कैसे साइमा को किया प्रपोज?
प्रपोज करने के सवाल पर मंसूर कहते हैं कि मैंने साइमा को सीधे कह दिया कि वो मुझे पसंद हैं. मैं आपसे शादी करना चाहता हूं. मंसूर के मुताबिक, ये सुनकर साइमा ने बड़ा अजीब रिएक्शन दिया. वो कहते हैं कि शायद ऐसा मेरी उम्र की वजह से था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






