
'घरों में घुसकर कब्जा करो, ये लीगल है', VIDEO में चिल्ला- चिल्लाकर बोला US में रह रहा माइग्रेंट
AajTak
वायरल हो रहे एक टिकटॉक वीडियो में अमेरिका में रह रहा वेनेजुएला का एक प्रवासी अवैध प्रवासियों को बता रहा है कि हम लोग अतिक्रमण कानूनों का फायदा उठाकर अमेरिकी घरों पर कब्जा कर सकते हैं.
दुनिया में एक से एक लोग हैं जो सोशल मीडिया की मदद से बड़ी गड़बड़ियां कर रहे हैं. हाल में अमेरिका में रह रहे वेनेजुएला के एक प्रवासी टिकटॉकर Leonal Moreno को भी कुछ ऐसा ही करते देखा गया. एक वीडियो में मोरेनो वेनेजुएला के प्रवासियों को खुलेआम ये बता रहा है कि अमेरिका में घरों और प्रॉपर्टीज को कैसे हड़पा जाए?
चिल्ला- चिल्लाकर कहा- घरों पर कब्जा करूंगा
वायरल हो रहे एक टिकटॉक वीडियो में वह अवैध आप्रवासियों को बता रहा है कि हम लोग अतिक्रमण कानूनों का फायदा उठाकर अमेरिकी घरों पर कब्जा कर सकते हैं. वह एक घर पर कब्जा करने के अपने प्लान को चिल्ला- चिल्लाकर बता रहा है.
उसने दावा किया कि उसे एक कानून के बारे में पता चला है जो कहता है कि 'यदि कोई घर खाली है यानी उसमें कोई नहीं रहता है, तो हम उसे जब्त कर सकते हैं और उसपर कब्जा कर सकते हैं और भविष्य में उसे बेच भी सकते हैं.' स्पैनिश में अपनी बात कहते हुए उसने कहा कि उसका अगला बिजनेस ऐसे बंजर पड़े घर पर कब्जा करने का ही है.
साथ ही उसने बताया कि उसके कुछ अफ्रीकी दोस्तों को पहले से ही ऐसे सात अमेरिकी घर मिल चुके हैं जिनपर उसने कब्जा जमा लिया है. मोरेनो ने कहा कि यह प्रवासियों के लिए बिना किसी पर बोझ बने घर ढूंढने के बेहतर तरीका है.
मोरेनो पहले भी कथित तौर पर टाइम्स स्क्वायर पर एक शख्स को गोली मारने वाले 15 साल के एक प्रवासी, जीसस एलेजांद्रो रिवास-फिगुएरोआ की बेल के लिए अपने फॉलोअर्स को एकजुट करने का काम कर चुके हैं. उस पर एक एडल्ट के रूप में हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










