
घरेलू झगड़े के बाद पत्नी ने पिया तेजाब, पति बोला- 'तुम्हारे बिन नहीं जी सकता', खुद भी पी लिया
AajTak
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पति-पत्नी में मामूली कहासुनी हो गई. नाराज पत्नी ने गुस्से में आकर तेजाब पी लिया. इसके बाद पति ने भी यह कहकर तेजाब पी लिया कि "मैं तुम्हारे बिन नहीं जी सकता". फिलहाल, दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद गुस्से में तेजाब पी लिया. दोनों की हालत खराब होती देखकर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया. तेजाब पीने के यह घटना तालगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, तालगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार की शादी रेशमा के साथ इसी साल जून में हुई थी. मंगलवार 20 सितंबर को पति राजकुमार किसी काम से बाहर जा रहा था. पत्नी रेशमा भी उसके साथ जाने की जिद करने लगी.
पति के बार-बार समझाने और मना करने पर भी रेशमा अपनी बात पर अड़ी रही. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इस बात से गुस्सा होकर रेशमा ने घर में रखा तेजाब पी लिया.
यह देख पति ने कहा, "मैं तुम्हारे बिन नहीं जी सकता" और बचे हुए तेजाब को उसने भी पी लिया. फिलहाल, दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. तेजाब पीने से रेशमा की हालत थोड़ी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है.
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, "अभी तो ऐसा ही लग रहा है कि पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद ही तेजाब पिया है. दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की तबीयत अब पहले से बेहतर है."

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







