
घटने लगे तलाक के मामले, 'पुलिस क्लीनिक' ने कर दिया कमाल, जानें खासियत
AajTak
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इस में खास तरह का क्लीनिक भी शामिल है. इस क्लीनिक में डॉक्टर पुलिस वाले ही हैं, क्लीनिक के मरीज तलाक मांगने वाले पति-पत्नी हैं, जो एक दूसरे के साथ रहना ही नहीं चाहते हैं.
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इसमें खास तरह का क्लीनिक भी शामिल है. इस क्लीनिक में डॉक्टर पुलिस वाले ही हैं, क्लीनिक के मरीज तलाक मांगने वाले पति-पत्नी हैं, जो एक दूसरे के साथ रहना ही नहीं चाहते हैं. Picture for representation पुलिस का फैमली डिस्प्यूट रिसोल्यूशन क्लीनिक रिश्तों में आई दरार के अंदर भरोसे के रंग भर रहा है. यहां पर पति पत्नी की काउंसलिंग की जाती है एक दूसरे के लिए विश्वास पैदा किया जाता है. मजेदार बात यह है कि दवा के तौर पर इन मरीजों को पुलिस वाले डॉक्टर परिवार जोड़ने की खुशी के मौके पर केक और मिठाइयां खिलाते हैं. (फोटो- तनसीम हैदर) डीसीपी वीमेन सेल वृंदा शुक्ला ने बताया कि इस क्लीनिक के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर पुलिस पारिवारिक विवाद सुलझाने का काम करवा रही है. यह क्लीनिक शानदार काम कर रहा है और लगातार नई मिसाल कायम कर रहा है. इस क्लीनिक में अब तक यानी 8 महीने में 471 परिवारों और उनके रिश्तों को टूटने से बचाया है. दहेज और पारिवारिक विवाद से जुड़ी दर्जनों एफआईआर पहले लिखी जाती थीं उनमें बेहद गिरावट आई है और एफडीआरसी के चलते 8 महीने में महज 15 एफआईआर दर्ज करने की जरूरत पड़ी है. (फोटो- तनसीम हैदर)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











