
ग्लैमरस तस्वीरें हुईं वायरल तो चली गई महिला डॉक्टर की नौकरी!
AajTak
एक लड़की 22 साल की उम्र में ही डॉक्टर बन गई. लेकिन मॉडलिंग के शौक की वजह से उनकी नौकरी चली गई. अब उन्हें ट्रैवलिंग से भी रोका जा रहा है.
बिकिनी में खूबसूरत फोटोज पोस्ट करने की वजह से एक महिला डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया. अब तो उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है. जिसकी वजह से वह कहीं घूमने नहीं जा पा रही हैं. हालांकि, इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं और वह मॉडलिंग के जरिए लाखों रुपए की कमाई कर रही हैं. सोशल मीडिया पर डॉक्टर काफी चर्चा में हैं और लोग उनके ऊपर लगाए गए ट्रैवल बैन की आलोचना कर रहे हैं.
म्यांमार की रहनेवाली नांग म्वे सान, 22 साल की उम्र में ही डॉक्टर बन गई थीं. उन्होंने पैरेंट्स के दबाव में इस प्रोफेशन को चुना था. लेकिन असल में वह मॉडल बनना चाहती थीं.
हॉस्पिटल में कुछ सालों तक मरीजों का इलाज करने के बाद ही वह प्रोफेशनल फोटोशूट्स में हिस्सा लेने लगीं. जिसके बाद उन्हें ग्लैमरस फोटोज को पोस्ट करने से मना किया जाने लगा. लेकिन वह नहीं मानीं. फिर 33 साल की युवती का डॉक्टरी लाइसेंस ही रद्द कर दिया गया. अब उनके ट्रैवलिंग पर भी रोक लगा दिया गया है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल बैंकॉक जाना चाह रही थीं, लेकिन यांगपोन के पासपोर्ट ऑफिस ने उन्हें पासपोर्ट लौटाने से मना कर दिया. मॉडल ने अपने पासपोर्ट को रिन्यू करवाने की कोशिश की. लेकिन उन्हें अपना ट्रिप कैंसिल करना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकॉक में मॉडल के पिता का इलाज चल रहा है.
अधिकारियों ने मॉडल के पासपोर्ट को 31 मार्च से जब्त कर रखा है. नांग ने इसे अन्याय करार दिया और कहा कि उनके ट्रैवल करने के अधिकार का हनन हो रहा है.
नांग ने इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में अपने पहले के कलीग्स की खूब आलोचना की थी. उन्होंने तब कहा था- यहां बहुत ज्यादा लिंगभेद है. ये लोग नहीं चाहते हैं कि महिलाएं ऊंचे पदों पर रहें और महिलाओं को उनके कपड़े से जज करते हैं. उन लोगों ने कहा कि मुझे बिहेवियर डिसऑर्डर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










