
ग्लास के पुल पर चल रहा था टूरिस्ट, तेज हवा ने तोड़ डाला शीशा और फिर...
AajTak
चीन में एक शख्स को अंदाजा नहीं था कि एक तूफान के चलते उसकी जान पर बन आएगी. दरअसल ये पर्यटक चीन के एक लोकप्रिय ब्रिज पहुंचा था. इस ब्रिज की खास बात ये थी कि चहलकदमी के लिए इसका निचला हिस्सा ग्लास का बना हुआ था और जब तूफान आया तो ये शख्स हैरान-परेशान हो गया.
चीन में एक शख्स को अंदाजा नहीं था कि एक तूफान के चलते उसकी जान पर बन आएगी. दरअसल ये पर्यटक चीन के एक लोकप्रिय ब्रिज पहुंचा था. इस ब्रिज की खास बात ये थी कि चहलकदमी के लिए इसका निचला हिस्सा ग्लास का बना हुआ था और जब तूफान आया तो ये शख्स हैरान-परेशान हो गया. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) ये ब्रिज चीन के पियान पहाड़ों के पास स्थित है. पियान माउंटेन अट्रेक्शन के वीचैट पेज के मुताबिक, ये ब्रिज जिलीन शहर में स्थित है. इस 300 मीटर लंबे और 2.5 मीटर चौड़े ब्रिज को साल 2018 में बनाया गया था. इस ब्रिज पर घूमने के लिए लोगों को 16 डॉलर्स देने होते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) चीन की स्टेट न्यूज एजेंसी जिन्हुआ ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि एक टूरिस्ट इस ब्रिज की रेलिंग को पकड़कर खड़ा है. दरअसल 90 मील प्रति घंटे की रिकॉर्डतोड़ हवा के चलते इस ब्रिज का ग्लास टूट गया था और ये व्यक्ति अचानक ब्रिज पर अटक कर रह गया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










