
ग्रैप 3 लागू पर हवा में अभी भी जहर... जानें दिल्ली का AQI?
AajTak
दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता सुधरती नजर नहीं आ रही है. आज भी AQI 400 के पार दर्ज किया गया. आइए जानते हैं सोमवार को दिल्ली का AQI.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बाद, 11 नवंबर से दिल्ली में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP)-3 लागू किया गया. जिसके तहत निर्माण गतिविधियों, इंडस्ट्रियल ऑपरेशन्स जैसी कई चीजों पर पाबंदी लगाई गई है. बता दें AQI 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में सोमवार सुबह घना स्मॉग बना रहा. सुबह 7 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 359 दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. यह स्थिति तब है जब दिल्ली और एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP)-3 लागू है. घना स्मॉग कई इलाकों में छाया रहा, रविवार सुबह के 385 AQI से कोई खास सुधार आज नहीं दिखाई दिया.
जानें कितना रहा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बवाना में सुबह 7 बजे सबसे अधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 427 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इसके विपरीत, NSIT द्वारका में सबसे कम AQI 225 दर्ज किया गया. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 341 दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
चांदनी चौक में AQI 383, आरके पुरम में 366, ITO में 394, पंजाबी बाग में 384, पटपड़गंज में 369, पुसा में 365 और द्वारका सेक्टर-8 में 356 दर्ज किया गया. आनंद विहार की हवा में भी जहरीले स्मॉग की परत बनी हुई है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 383 दर्ज हुआ, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है. घना स्मॉग और बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच, पारा लगभग 9 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा, जबकि कुछ इलाकों में इससे भी कम तापमान दर्ज किया गया.
GRAP-III के तहत पाबंदियां

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







