Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'ग्रेट जॉब टीम इंडिया... मैं क्रिकेट की बात नहीं कर रहा', शशि थरूर ने टेनिस के बहाने भारत-PAK मैच पर कसा तंज!

'ग्रेट जॉब टीम इंडिया... मैं क्रिकेट की बात नहीं कर रहा', शशि थरूर ने टेनिस के बहाने भारत-PAK मैच पर कसा तंज!

AajTak
Sunday, September 14, 2025 01:50:50 PM UTC

डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप I टाई में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर भारतीय टेनिस टीम ने इतिहास रच दिया है. स्विस टेनिस एरिना, बिएल में शनिवार को समाप्त हुए इस मुकाबले में भारत ने न केवल स्विस टीम को मात दी, बल्कि 1993 के बाद पहली बार किसी यूरोपीय देश को उनके घर में हराने का कारनामा कर दिखाया.

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ भारत के मैच का देश में खूब विरोध हो रहा है. क्रिकेट प्रेमी सरकार पर तंज कस रहे हैं कि 'खून और पानी साथ नहीं बह सकते', लेकिन 'खून बहाने वाले देश के साथ मैच खेला जा सकता है?' इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी X (पूर्व में ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा. उन्होंने डेविस कप में स्विट्जरलैंड पर ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टेनिस टीम को बधाई देते हुए क्रिकेट टीम पर तंज कसा.

भारतीय टेनिस टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शशि थरूर ने X पर लिखा, 'ग्रेट जॉब, टीम इंडिया! (और मैं क्रिकेट की बात नहीं कर रहा!) डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप I टाई में स्विट्जरलैंड पर 3-1 की ऐतिहासिक जीत की खबर देखी. यह 1993 के बाद पहली बार है जब भारत ने किसी यूरोपियन देश को उनके घर में हराया. अब 2026 क्वालीफायर्स की ओर बढ़ें!' थरूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां प्रशंसकों ने भारत की टेनिस टीम की सराहना की और भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के बॉयकॉट की अपील की.

डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप I टाई में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर भारतीय टेनिस टीम ने इतिहास रच दिया है. स्विस टेनिस एरिना, बिएल में शनिवार को समाप्त हुए इस मुकाबले में भारत ने न केवल स्विस टीम को मात दी, बल्कि 1993 के बाद पहली बार किसी यूरोपीय देश को उनके घर में हराने का कारनामा कर दिखाया. उस साल लींडर पेस और रमेश कृष्णन की अगुवाई में भारत ने फ्रांस को 3-2 से हराया था. इस जीत के साथ भारत ने 2026 क्वालीफायर्स में जगह बना ली है, जबकि स्विट्जरलैंड को वर्ल्ड ग्रुप I प्ले-ऑफ में खेलना पड़ेगा.

Great job, Team India! 🇮🇳 (And I’m not talking about cricket!) Just saw news of a historic 3-1 victory over Switzerland in the Davis Cup World Group I tie. This is India's first away win against a European nation since 1993. On to the 2026 Qualifiers! #DavisCup #TeamIndia…

पहले दिन ही भारत ने 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी. डेब्यूटेंट धाक्षिणेश्वर सुरेश ने जेरोम किम को 7-6(5), 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की, जबकि सुमित नागल ने मार्क-अंड्रिया ह्यूसलर को 6-3, 7-6(4) से मात देकर लीड को पक्का किया. दूसरे दिन सुमित नागल ने निर्णायक चौथे रबर में स्विस खिलाड़ी हेनरी बर्नेट को 6-1, 6-3 से धूल चटा दी, जिससे भारत की जीत पक्की हो गई. कप्तान रोहित राजपाल के नेतृत्व में यह भारत की 2019 के नए फॉर्मेट के बाद पहली ऐसी जीत है, जब वे यूरोप में सफल हुए.

Take time out today (especially today) to cheer this victory! It’s a historic triumph since India has beaten a European team, in Europe, for the first time since 1993 India 3 - 1 Switzerland 👏🏽👏🏽👏🏽💪🏽🇮🇳 (Video courtesy @ddsportschannel )pic.twitter.com/cEqOlTYYVJ

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'ईरान की सत्ता हिला देंगे...', लारिजानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू- US के साथ होगा एक्शन!

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

देश में LPG का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, देखें शंखनाद

देश में एलपीजी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी देश के अलग अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें आई हैं जहां लोग एलपीजी के लिए लाइनों में खड़े हैं. कई जगह तो लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है, तो कई जगह लोगों के आरोप हैं कि गैस की कालाबाजारी की जा रही है.

ISIS मॉड्यूल, क्रिप्टो फंडिंग और ‘अल इत्तेहाद’ नेटवर्क से कनेक्शन... गिरफ्तार BDS छात्र के मामले में नए खुलासे

मुरादाबाद में यूपी एटीएस ने BDS छात्र हारिश अली को ISIS मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके आईएसआईएस कनेक्शन के साथ-साथ क्रिप्टो फंडिंग, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और ‘अल इत्तेहाद’ नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पढ़ें ये पूरी कहानी.

शिवराज सिंह चौहान ने योजनाओं को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, Video

सदन में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला, उन्होंने कांग्रेस से सवाल किए कि कांग्रेस के शासन में कितने महापुरुषों के नाम पर योजनाएं लाई गईं.

क्या ममता बनर्जी को चुनाव आयोग पर हमले का सियासी फायदा मिलेगा?

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

राज्यसभा चुनाव:: बिहार में हार, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, रेड सी संकट ने हाईवे प्रोजेक्ट को किया प्रभावित, भारत के इंफ्रा सेक्टर पर असर

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और रेड सी संकट ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन टूटने से परेशान हाईवे डेवलपर्स ने अब NHAI का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने इस वैश्विक संकट को 'फोर्स मेज्योर' घोषित करने की मांग की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

'ऐसा लगा कांग्रेस भूचाल ला देगी, मैं भी घबरा गया', राहुल गांधी-खड़गे की तस्वीर दिखा शिवराज ने विपक्ष को घेरा

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए मनरेगा के लिए बजट आवंटन के आंकड़े गिनाए. उन्होंने चर्चा के दौरान विपक्ष के एक-एक वार पर चुन-चुनकर पलटवार किया.

लरिजानी डेड, सुलेमानी का सफाया... इजरायल के दावे पर ईरान ने पेश की 'हाथ से लिखी' सफाई

ईरान पर घातक हमलों की सीरीज में इजरायल ने बड़े कमांडरों को निशाना बनाने का दावा है. ये वैसे सैन्य ऑफिसर थे जो अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान का राजनीतिक और मिलिट्री लीडरशिप संभाल रहे थे. लेकिन इजरायल के दावे पर ईरान ने हाथ से लिखा एक पोस्ट जारी किया है. इस पोस्ट ने भ्रम और बढ़ा दिया है.

गैस सिलेंडर की परेशानी होगी जल्द खत्म! कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन!

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

ओडिशा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन MLA's को किया सस्पेंड, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने वाले अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है. अब कांग्रेस इन विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द कराने के लिए स्पीकर के पास पहुंच गई है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी की मौत पर लगी मुहर, तेहरान ने माना एयरस्ट्राइक में हुआ बड़ा नुकसान

ईरान के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता अली लारिजानी की मौत की पुष्टि तेहरान ने कर दी है, जिससे इजरायल के पहले किए गए दावे को सही माना जा रहा है. यह घटना अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में बड़ा मोड़ मानी जा रही है. तेहरान ने तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला कर पलटवार किया है.

गर्मी पर ब्रेक! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, दक्षिण और तटीय राज्यों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की किरकिरी... बिहार, ओडिशा और हरियाणा में अपने ही विधायकों ने दिया धोखा

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार, ओडिशा और हरियाणा में झटका लगा है. कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया या वोटिंग से दूर रहे. इससे पार्टी के संगठन और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

पंचायत के बीच किया था डबल मर्डर, जानें बरेली में शातिर बौरा के पुलिस एनकाउंटर की पूरी कहानी

बरेली के इज्जतनगर में सास और साले की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की गोली का शिकार हो गया. उसे पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी. उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था.

ईरान के खिलाफ जंग बनी ट्रंप के गले की फांस! करीबी छोड़ रहे साथ, NATO भी नहीं थाम रहा हाथ

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट का असर अब अमेरिका पर साफ दिख रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान और नाटो सहयोगियों से टकराव ने हालात को और जटिल बना दिया है. ईरान की जवाबी कार्रवाई से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बुरा असर पड़ रहा है.

होर्मुज के लिए ट्रंप को मदद क्यों मांगनी पड़ी? देखें वारदात

अमेरिका ने जिस जंग को 2-4 दिन का खेल समझा था, दरअसल अब अमेरिका खुद उस खेल में फंस गया है. यहां तक कि इस खेल में अब अमेरिका के मित्र NATO देश ने भी अमेरिका की मदद करने से साफ इनकार कर दिया है.

पंजाब के बजट में हेल्थ सेक्टर पर फोकस, मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के लिए दिए ₹2000 करोड़

पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए बजट में ₹2,000 करोड़ की व्यवस्था की है. इस योजना के तहत 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल रहा है. 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी हो चुके हैं और 820 अस्पताल जुड़े हैं.

'रोजाना 14 करोड़ डॉलर से ज्यादा', होर्मुज पर ब्रेक लगाकर जंग से खूब कमा रहा ईरान! समझें पूरा 'खेल'

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान युद्ध के बीच अपने तेल निर्यात को जारी रख रहा है और इससे भारी आर्थिक लाभ कमा रहा है. ईरान ने खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है, जिससे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. यह स्थिति उसके हक में जा रही है.

पति ने पत्नी को दिया चलती ट्रेन के आगे धक्का, 150 CCTV कैमरों की मदद से 20 घंटे में आरोपी अरेस्ट

मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच की मदद से 20 घंटे के भीतर उसे सूरत से गिरफ्तार कर लिया.

'कितनी चमचागिरी भई...', संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान की ली चुटकी, वीडियो वायरल

Rajiv Shukla vs Shivraj Singh Chouhan Parliament: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण पर जिस अंदाज में चुटकी ली, वह सदन में मौजूद सदस्यों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा में है.

अवैध संबंध के शक में चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, दो साल पहले हुई थी Love Marriage

सूरत के रांदेर इलाके में पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक में पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था. मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा हिंसा में बदल गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अब बदला लेगा तालिबान, देखें विशेष

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us