
ग्रेटा थनबर्ग की टूलकिट मामले में कौन है निकिता जैकब? जिसके पीछे पड़ी है दिल्ली पुलिस
AajTak
निकिता ने ILS लॉ कॉलेज, पुणे से कानून की पढ़ाई की है. निकिता ने अपने पूरे करियर में सिर्फ सिविल मामलों पर ही काम किया है, उन्होंने वकील के रूप में कभी भी क्रिमिनल केस नहीं लड़े हैं. लास्ट टाइम वे सीनियर एडवोकेट गिरीश गोडबोले के चैम्बर के साथ काम कर रही थीं.
ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसान आंदोलन के संबंध में ट्विटर पर जारी की गई टूलकिट के मामले में पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी मामले में एक दूसरी आरोपी हैं निकिता जैकब. जो अभी फरार चल रही हैं. निकिता जैकब के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है. जिसके बाद सबमें जिज्ञासा है कि कौन है निकिता जैकब? 30 साल की निकिता जैकब पेशे से वकील हैं, जिन्हें कानून के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस भी की है. निकिता ने ILS लॉ कॉलेज, पुणे से कानून की पढ़ाई की है. निकिता ने अपने पूरे करियर में सिर्फ सिविल मामलों पर ही काम किया है, उन्होंने वकील के रूप में कभी भी क्रिमिनल केस नहीं लड़े हैं. लास्ट टाइम वे सीनियर एडवोकेट गिरीश गोडबोले के चैम्बर के साथ काम कर रही थीं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









