
ग्रेटर नोएडा: शराब के नशे में कुछ लोगों ने गाय के साथ की घिनौनी हरकत, हिरासत में आरोपी
AajTak
ग्रेटर नोएडा में एक गाय के मालिक ने कहा कि रात के करीब दो-ढाई बजे चार युवकों ने गाय के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिसने यह सब किया है उसका मकान सामने ही है और वो किरायेदार है.
दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि कुछ युवकों द्वारा उसकी गाय के साथ गंदी हरकत (दुष्कर्म) की गई है.
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और गाय को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गाय के साथ गांव के ही 4 लोगों ने दुष्कर्म किया है. गांववालों ने बताया कि आरोपी युवकों के कमरे से गाय को बांधने वाली रस्सी बरामद हुई है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है जबकि बाकी फरार हैं.
सेंट्रल जोन (गौतम बुद्ध नगर) के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक गाय के साथ युवक द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है. शराब के नशे में भुवनेश्वर शर्मा नाम के आरोपी ने यह कृत्य किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है.
उन्होंने कहा, सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. गाय को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
वहीं घटना को लेकर गाय के मालिक ने बताया कि मेरी गाय के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया है. उन्होंने कहा, हमारा जानवर घायल है और वो बच्चे को जन्म देने वाली है. लेकिन इस घटना के बाद उसका पूरा शरीर सूज गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








