
ग्रेटर नोएडा: निक्की हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी पति के बाद सास भी अरेस्ट
AajTak
ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मृतका की सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.
ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मृतका की सास दया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में आरोपी पति विपिन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. रविवार को उसने पुलिस हिरासत से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटर किया. विपिन के पैर में गोली लगी है, वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जहां से थिनर खरीदी थी, उसी की जांच के सिलसिले में विपिन भाटी को पुलिसवाले ले जा रहे थे. तभी विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और भागने लगा. उसे दबोचने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी. विपिन पर अपनी पत्नी निक्की की बेरहमी से हत्या का आरोप है. दर्ज FIR के मुताबिक 21 अगस्त की शाम करीब साढ़े 5 बजे विपिन ने निक्की की जमकर पिटाई की. उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया. बाद में उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही निक्की की जान चली गई. निक्की की बड़ी बहन ने निक्की के पति और अपने देवर विपिन, अपने पति रोहित भाटी, ससुर और और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि हाल ही में निक्की के पिता ने मर्सडीज खरीदी थी. आरोपी विपिन की लालची निगाह इस पर भी थी. इस लग्जरी कार को विपिन अपने लिए मांग रहा था. इतना ही नहीं, आरोपी विपिन को 2024 में दिल्ली में एक लड़की के साथ घूमते हुए परिवार वालों ने पकड़ था, तब विपिन की पिटाई भी हुई थी.
क्या है पीड़ित परिवार का कहना?
पीड़ित परिवार का कहना है कि निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव निवासी विपिन से हुई थी. शादी में स्कॉर्पियो कार समेत पर्याप्त दहेज दिया गया था. इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे. पीड़ित परिवार ने उनकी मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दी, लेकिन मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा.'निक्की को बुरी तरह पीटा और आग लगा दी'
परिजनों का आरोप है कि कई बार पंचायत कर समझौता करने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए. निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी एक ही परिवार में हुई थी, दोनों को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. कंचन ने बताया कि गुरुवार को उसके सामने ही आरोपियों ने उसकी बहन निक्की को बुरी तरह पीटा और गले पर अटैक किया. जब वह बेहोश हो गई तो उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








