
ग्रेटर नोएडा: कनपटी पर बंदूक रख बदमाशों ने लूटी कार, शोर मचाने पर महिला को चलती गाड़ी से फेंका
AajTak
लूट की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामला 14 मार्च की शाम सात बजे का है. जहां यह घटना हुई है वहां काफी भीड़ रहती है. ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ओपो कंपनी में काम करने वाले एक शख्स की कार बदमाश गन प्वाइंट पर लूट ले गए. निशांत नामक के यह शख्स ओपो कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है. 14 मार्च को निशांत अपनी पत्नी और चार महीने की बच्ची के साथ अपनी ब्रेजा कार से खरीदारी करने निकले थे. इस दौरान निशांत एक जगह रुककर सब्जी खरीदने लगे तभी अचानक दो बदमाश आए और उन्होंने कार में बैठी निशांत की पत्नी की कनपटी पर बंदूक रख दी और इतने में दूसरा बदमाश गाड़ी को आगे भगाने लगा. पत्नी ने जब शोर मचाया तो बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी. पत्नी के शोर मचाने पर निशांत कार की तरफ भागे लेकिन इतने में बदमाशों ने 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद उनकी पत्नी और बच्ची को चलती कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










