
ग्रीस में प्रवासियों से भरा जहाज समुद्र में डूबा, अब तक 79 की मौत, सैकड़ों लोग लापता
AajTak
ग्रीस के दक्षिणी तट पर पेलोपोनीज क्षेत्र से करीब 75 किलोमीटर दूर देर रात शरणार्थियों से भरा छोटा जहाज डूब गया. इसमें करीब 400 लोग सवार थे. इस हादसे में अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन में तटरक्षक बल के छह पोत, नौसेना का एक जहाज, सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन की मदद ली जा रही है.
ग्रीस में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में देर रात प्रवासियों से भरी मछली पकड़ने वाला छोटा जहाज डूब गया. इस हादसे में करीब 79 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. हादसे की जानकारी होते ही तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. बचाव अभियान में तटरक्षक बल के छह पोत, नौसेना का एक जहाज, सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. तटरक्षक बल ने बताया कि अंधेरे के कारण रेक्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा था लेकिन गुरुवार तड़के ही इसे फिर से शुरू कर दिया गया.
घटना में बचाए गए दर्जनों प्रवासियों को एम्बुलेंस सेवा से शिविरों में उपचार के लिए भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक 104 लोगों को बचाया जा चुका है. इनमें मिस्र के 30, पाकिस्तान के 10, सीरिया के 35 और दो फिलिस्तीनी शामिल हैं. यूनान तटरक्षक बल ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं. माना जा रहा है कि इटली जा रही यह नौका पूर्वी लीबिया के टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी.
जानकारी के मुताबिक बचाए गए लोगों को कलामाता शहर ले जाया गया है. यहां के मेयर ने बताया कि सभी लोगों की उम्र 16-41 साल के बीच है. नौका में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नौका डूबने की घटना को भयावह करार दिया है. यूएन ने ट्वीट कर बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नाव में करीब 400 लोग सवार थे.
नाइजीरिया में मंगलवार को नाव पलटने से 100 लोगों की मौत हो गई. नाव में सवार लोग नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में हुए शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया. नाव में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद में सवार थे. हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि नाव में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे और कई लोग अपने साथ बाइक भी लेकर जा रहे थे. हादसा तड़के 3 बजे हुआ इसलिए हादसे के वक्त लोगों तक मदद नहीं पहुंच पाई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









