
ग्राउंड रिपोर्ट: जंग खाई हुई पोल, खस्ताहाल खेल सुविधाओं ने छिनी रोहतक के बास्केटबॉल खिलाड़ी की जिंदगी
AajTak
हरियाणा के रोहतक में 16 साल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक की मौत जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से हो गई. कोच के मुताबिक पोल की हालत पर पहले भी शिकायतें की गई थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
हरियाणा में एक दर्दनाक हादसे ने राज्य की खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. रोहतक के लखन माजरा में मंगलवार सुबह 16 साल के नेशनल लेवल के खिलाड़ी हार्दिक की मौत उस समय हो गई, जब प्रैक्टिस के दौरान जंग लगा बास्केटबॉल पोल अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया.
वह अकेले अभ्यास कर रहा था और CCTV में दिखता है कि जैसे ही वह डंक लगाने के लिए रिंग पर झूलता है, कमजोर हो चुका पोल एक झटके में टूटकर उसके सीने पर गिर जाता है. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं सका.
आजतक की टीम जब मौके पर पहुंची, तो यह साफ दिखा कि पोल कई सालों से जर्जर हालत में पड़ा था. लाल-भूरे रंग की जंग और छिलती पोल से समझ आ रहा था कि इसकी मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई थी. सवाल यह है कि इतनी खराब हालत के बावजूद यह पोल इस्तेमाल में क्यों था?
हार्दिक के कोच संदीप ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इसकी खराब हालत के बारे में शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. उन्होंने दुख जताते हुए कहा - "देश ने एक प्रतिभाशाली प्लेयर खो दिया."
चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिन पहले बहादुरगढ़ में भी ऐसा ही हादसा हुआ था. इससे यह साफ होता है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि खराब और उपेक्षित इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी समस्या है.
मौके पर टीम ने पास ही एक पुरानी बिल्डिंग भी देखी, जिसे स्थानीय खिलाड़ी जिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं. उसकी छत की हालत देखकर साफ था कि वहां भी ‘सीमेंट कैंसर’ फैल चुका है और सरिया बाहर आ चुकी है. कोचों का कहना है कि वह इमारत भी कभी भी गिर सकती है, लेकिन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







